add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: संजय बांगड़ ने कॉमेंट्री में हिंदी को लेकर क्या कहा, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया

संजय बांगड़ ने कॉमेंट्री के दौरान हिंदी पर कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर आलोचकों के निशाने पर आ गए. लोगों ने उन्हें सही जानकारी दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 12, 2026 2:44 PM IST

IND vs NZ, पहला ODI: क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने संजय बांगड़ अब विवादों में फंस गए हैं. बांगड़ ‘राष्ट्रीय भाषा’ के चलते परेशानी में फंस सकते हैं. कई लोगों ने बांगड़ के इस बयान पर आपत्ति जताई है.

संजय बांगड़ अब आलोचकों के निशाने पर हैं. उन्होंने कहा कि वह कॉमेंट्री में ‘राष्ट्रीय भाषा’ के इस्तेमाल को तरजीह देते हैं. कई लोगों ने कहा कि संविधान में 22 भाषाएं हैं और भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रविवार, 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान संजय बांगड़ ने जो कहा उसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए. लोगों ने उनकी बात पर गहरी आपत्ति जताई.

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान पूर्व क्रिकेट वरुण आरोन ने कहा कि केएल राहुल को वॉशिंगटन सुंदर से तमिल में बात करनी चाहिए. आरोन का मानना था कि सुंदर को हिंदी समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है.

आरोन ने कहा, ‘मैं यहां ध्यान दिला रहा था कि केएल राहुल को वॉशिंगटन सुंदर के साथ तमिल में बात करनी चाहिए. केएल राहुल ने अभी यही किया. उन्होंने सुंदर के साथ तमिल में बात की और कहा कि वह मीडियम पेसर की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं, स्पिनर की तरह गेंद को थोड़ा हवा में फ्लाइट दो. अब भी उन्होंने 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. आपको क्या लगता है संजय? क्या केएल को वॉशिंगटन सुंदर के साथ तमिल में और ज्यादा बात करनी चाहिए?’

जब बांगड़ से उनकी पसंदीदा भाषा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय भाषा में बात करने को तरजीह देंगे.

बांगड़ ने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय भाषा में थोड़ा ज्यादा विश्वास रखता हूं.’

इसके बाद कई ऐसे लोग थे जिन्होंने सोशल मीडिया पर संजय बांगड़ को निशाने पर लेना शुरू कर दिया.

सच्चाई क्या है

भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में देश की आधिकारिक भाषाओं का जिक्र है. इससे देश की भाषायी विविधताओं के बारे में पता चलता है. भारत में हालांकि हजारों भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन संविधान में 22 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं. इसमें हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगू, मैथिली व अन्य कई भाषाएं हैं. शुरुआत में ये 14 भाषाएं थीं जिनकी संख्या अब बढ़कर 22 हो गई हैं.

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य रखा था. डेरेल मिशेल, हेनरी निकोलस और डेवॉन कॉन्वे ने अर्धशतक लगाए. हालांकि भारत की ओर से विराट कोहली ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली. चेज मास्टर के नाम से मशहूर कोहली ने 93 रन की पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए. सीरीज का अगला मैच 14 जून को खेला जाएगा.