add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शुभमन गिल से क्यों नहीं बन रहे हैं रन, पूर्व कोच ने साफ-साफ बता दीं सारी खामियां

शुभमन गिल जिस तरह से आउट हो रहे हैं और संघर्ष कर रहे हैं उसे लेकर कुछ सवाल उठने लाजमी हैं. उठेंगे ही. आखिर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वह उपकप्तान हैं. और अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने समस्या और समाधान दोनों सुझाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 17, 2025 10:14 PM IST

शुभमन गिल सीधी गेंदों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. और भारतीय टेस्ट व वनडे टीम के कप्तान की यह कमजोरी टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब है. औरट टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ भी इसे लेकर फिक्रमंद हैं. बांगड़ ने बुधवार को कहा कि गिल जिस तरह से सीधी गेंदों पर फंस रहे हैं, वह वाकई चिंता की बात है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीन मैचों में गिल ने सिर्फ 32 रन बनाए हैं. और इस साल वह टी20 इंटरनेशनल में कोई हाफ सेंचुरी भी नहीं लगा सके हैं. हालांकि बांगड़ को इससे ज्यादा चिंता गिल के उस स्ट्राइक-रेट की है जो सीधी लाइन में पिच होने वाली गेंदों पर काफी गिर जाती है.

जियोस्टार के शो गेमप्लान में उन्होंने बताया कि कैसे गिल ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई गेंदों को खेलने में काफी सहज हैं. लेकिन सीधी गेंदों पर वह जिस तरह से खेल रहे हैं वह उतनी प्रभावी नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांगड़ ने गिल को इस कमजोरी को दूर करने के लिए अपने फुटवर्क पर काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में उनका फुटवर्क बहुत पॉजीटिव था. लेकिन आप 28 मैचों में तीन या चार चौके निकाल दें तो सीधी लाइन में आने वाली गेंदों से उन्हें परेशानी हो रही है. सीधी गेंदों पर उनका स्ट्राइक-रेट काफी कम है.’

उन्होंने कहा, ‘ऑफ स्टंप के बाहर, उनका स्ट्राइक-रेट अच्छा है लेकिन कुछ मौकों पर बल्ले का किनारा भी लगा है. कुल मिलाकर उन्होंने रन बनाए लेकिन सीधी लाइन की गेंद पर वह अपने खेल में सुधार करना चाहेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वह इसी तरह की गेंद पर आउट हुए. यह किसी भी बल्लेबाज को आउ कर सकती थी. उनका फुटवर्क बेहतर हुआ है और अगर वह स्पष्ट फुटवर्क के साथ खेलते रहेंगे, तो वह उन्हीं, तीन-चार चौके वाले शॉट्स को निरंतरता से खेल पाएंगे.’

उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ की. शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी शैली से बांगड़ काफी खुश नजर आए. खास तौर पर कवर्स के ऊपर से लंबे छक्के लगाने की काबिलियत से वह बहुत प्रभावित दिखे. पूर्व बल्लेबाजी कोच ने कहा कि शर्मा की ऊंची बैकलिफ्ट और ताकतवर स्विंग उन्हें अच्छी रीच देता है. और इसी वजह से वह गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं.

उन्होंने कहा, ‘उनकी आक्रामक मानसिकता एक अहम बात है. उनके पास गेंद को बहुत ही सफाई से हिट करने की क्षमता है. खास तौर पर कवर्स के ऊपर से. यह वाकई एक विशेष कौशल है.’