• Home
  • News
  • Former India Captain Ajinkya Rahane backs Shardul Thakur of Second Test Against England at Edgbaston

ENG vs IND: पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्यों की शार्दुल ठाकुर की वकालत, वजह शुभमन गिल को पसंद आएगी

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम इंग्लैंड को दूसरी पारी में ऑल आउट नहीं कर पाई थी. और इसकी वजह से उसे मैच में हार का सामना करना पड़ा था. शार्दुल ठाकुर उस मेच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. लेकिन अजिंक्य रहाणे ने टीम में बनाए रखने की वकालत की है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 02, 2025, 08:23 AM IST

Published On Jul 02, 2025, 08:23 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2025, 08:23 AM IST

Ajinkya Rahane backs Shardul Thakur of 2nd test against England

Ajinkya Rahane backs Shardul Thakur of 2nd test against England

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार, 2 जुलाई से एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपना भारतीय गेंदबाजी आक्रमण चुना है. इसमें उन्होंने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को चुना है.

अपने यूट्यूब चैनल पर रहाणे ने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते हैं तो वह अर्शदीप सिंह को डेब्यू करते हुए देखना चाहेंगे. बुमराह के बारे में कहा जा रहा है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. रहाणे ने इसके साथ ही परिस्थितियों को देखते हुए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की है. उन्होंने शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में रखने की वकालत की है. रहाणे का मानना है कि ठाकुर में विकेट लेने की काबिलियत है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शार्दुल ठाकुर के सही इस्तेमाल नहीं करने को लेकर शुभमन गिल की पहले टेस्ट में आलोचना भी हुई थी. इस मीडियम पेसर ने पहली पारी में कोई विकेट नहीं लिया था. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे.

उन्होंने कहा, ‘मैं टीम में बहुत ज्यादा बदलाव होते नहीं देख रहा हूं. मुझे लगता है कि अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते हैं तो अर्शदीप सिंह को जगह मिल सकती है. अगर पिच पर थोड़ी सी घास है तो आप प्रसिद्ध कृष्णा के साथ ही मैदान पर उतर सकते हैं. और अगर पिच सूखी है और मौसम भी गर्म हो तो मैं कुलदीप यादव को चुनूंगा. और रविंद्र जडेजा दूसरे स्पिनर होंगे. अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं शार्दुल ठाकुर को इस मैच में खेलते हुए देखना चाहता हूं क्योंकि वह आपका वह गेंदबाज है जो विकेट लेकर देगा. तो ये तीन पेसर्स और दो स्पिनर्स. अगर पिच पर अच्छा बाउंस और मूवमेंट हो तो प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दें. वह सीमिंग विकेट पर आपके लिए सही रहेंगे.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick