श्रीकांत ने उठाए गौतम गंभीर पर सवाल, बोले 'फिर भारत जीत जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी'

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है. इसके लिए उन्होंने गौतम गंभीर को निशाना साधा है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 21, 2026, 07:49 AM IST

Published On Jul 21, 2026, 07:49 AM IST

Last UpdatedJul 21, 2026, 07:49 AM IST

'Gautam Gambhir and kri srikkanth

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान श्रीकांत ने उठाए गौतम गंभीर पर सवाल (IANS)

नई दिल्ली: भारतीय टीम का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है. लेकिन टीम इंडिया के लिए इन दौरों पर अच्छी याद नहीं रही. और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कृष्णमनचारी श्रीकांत इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं. खास तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद श्रीकांत ने इसके लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन पर निशाना साधा है. रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत को 27 रन से हार मिली. इसके साथ ही भारतीय टीम ने यह सीरीज भी 1-2 से गंवा दी. भारत ने बर्मिंगम में सीरीज का पहला मैच जीता था लेकिन इसके बाद उसे अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

इससे पहले भारत को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से हार मिली थी. इस दौरे पर भारत ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में कुल 10 मैच खेले और इनमें से उसे सिर्फ एक में जीत मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा रहा है गंभीर की कोचिंग में भारत का सफर

अपने यूट्यूब चैनल पर गंभीर और भारतीय टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ पर सवाल उठाते हुए श्रीकांत ने कहा:

‘इतनी सब हार के बीच भारत एक चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप जीत जाएगा. इसकी वजह से गौतम गंभीर को तारीफ मिलेगी. लेकिन वास्तव में, गंभीर इन नतीजों के लिए उत्तरदायी हैं. कुल मिलाकर टीम प्रबंधन इसके लिए जवाबदेह है. लेकिन भारत में इन पर चर्चा नहीं होती तो इन्हें दबा दिया जाएगा.’

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं. इसमें चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप शामिल है. हालांकि, 2024 के मुख्य कोच बनने के बाद भारत को सभी फॉर्मेट में सीरीज गंवानी पड़ी है.

भारत को श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को घरेलू धरती पर वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. इसके अलावा गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू धरती पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.

श्रीकांत ने कहा- भारत अब कमजोर टीमों को हरा देगा

श्रीकांत ने कहा कि आने वाले वक्त में भारत कमजोर टीमों के खिलाफ जीत हासिल कर लेगा और इससे यूके में मिली हार को भुला दिया जाएगा. श्रीकांत ने यूके में खेली गईं सीरीज में टीम सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए और ऐसे खिलाड़ियों के नाम भी बताए जो उनकी नजर में टीम में जगह पाने के हकदार थे.

उन्होंने आगे कहा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद दो दिन बाद जिम्बाब्वे का दौरा शुरू हो जाएगा. सभी इसे भूल जाएंगे. वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चुनते रहेंगे और कई हकदार खिलाड़ियों जैसे भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, क्रुणाल पंड्या और रविंद्र जडेजा को बाहर कर देंगे.’

भारत को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick