न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले इस भारतीय ऑलराउंडर का निधन
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया
Published On Sep 15, 2020, 04:21 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2020, 04:21 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर सदाशिव रावजी पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में उनके आवास पर निधन हो गया। सदाशिव रावजी पटिल 86 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।
स्टीव स्मिथ के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर एडम जांपा ने दी अहम जानकारी
कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने पीटीआई को बताया, ‘उनका (पाटिल का) कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में अपने आवास पर मंगलवार तड़के सोते हुए निधन हो गया। ’
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हालांकि इसके बाद देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। पाटिल ने 1952-1964 के बीच महाराष्ट्र के लिए 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाने के अलावा 83 विकेट चटकाए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की।
जिंबाब्वे सीरीज के लिए पीसीबी ने ईसीबी से मांगी मदद
साल 1955 में 22 साल की उम्र में पाटिल ने महाराष्ट्र ग्राउंड पर वेस्टजोन की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 44 रन देकर 3 जबकि दूसरी पारी में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इसके कुछ सप्ताह बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में डेब्यू किया।