सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार पूर्व भारतीय महिला कोच अरोठे ने खुद को बताया बेकसूर

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कोच तुषार अरोठे ने आईपीएल मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार होने के एक दिन बाद जमानत पर छूटने के साथ खुद को बेकसूर बताया ।

Edited By : Press Trust of India |Apr 03, 2019, 05:19 PM IST

Published On Apr 03, 2019, 05:19 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2019, 05:19 PM IST

Delhi vs Punjab @IANS

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे ने आईपीएल मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार होने के एक दिन बाद जमानत पर छूटने के साथ खुद को बेकसूर बताया ।

अरोठे ने कहा ,‘‘ क्रिकेट मेरी आजीविका है । मैं आज जो कुछ भी हूं , क्रिकेट की वजह से हूं । मैं इस तरह का काम कभी नहीं करूंगा । जीवन में एक पैसा इधर उधर नहीं किया है ।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- सट्टेबाजी के आरोप में भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे गिरफ्तार

बड़ौदा के लिए 114 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके अरोठे ने कहा ,‘‘ ऐसा करने के बारे में छोड़िए । मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं ।’’

अरोठे और 18 अन्य को पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वडोदरा के पुलिस आयुक्त जयदीप सिंह जडेजा ने कहा ,‘‘ अरोठे महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच हैं । वह उन 19 व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार रात आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।’’

अरोठे को 2017 में महिला टीम का कोच बनाया गया था । उनके कार्यकाल में महिला टीम विश्व कप 2017 फाइनल में पहुंची । उनके बेटे ऋषि भी बड़ौदा के लिए खेलते हैं।

Editor's Pick