add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

मोहम्मद अजहरूद्दीन की कार का बुधवार को राजस्थान में एक्सीडेंट हो गया. उनकी कार का पहिया अचानक अपनी जगह से निकलकर दूर हो गया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 30, 2020 6:12 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व कांग्रेस सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammad Azharuddin) की कार का बुधवार को राजस्थान में एक्सीडेंट हो गया. राहत की बात है कि अजहरूद्दीन और कार में सवार उनके परिजन सभी सुरक्षित हैं. आज सुबह इस पूर्व भारतीय कप्तान की कार राजस्थान के सूरवाल से होकर गुजर रही थी, तब उनकी अचानक उनकी कार का एक पहिया निकल गया, जिससे कार ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह हाइवे के पास में मौजूद एक छोटे से ढाबे से जा टकराई.

कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजहर की यह कार सूरवाल में लालसोट-कोटा हाइवे से गुजर रही थी. इस दौरान यह दुर्घटना हो गई. यह पूर्व क्रिकेटर अपने परिवार के साथ राजस्थान में रणथंबोर नेशनल पार्क में घूमने आए थे. उन्हें एक दूसरी कार से उनके होटल ले जाया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ANI/status/1344234399919816705?s=20

बता दें यह पूर्व भारतीय कप्तान वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 22 शतक की मदद से 6215 रन हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 9378 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक भी शामिल हैं.