×

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने रचाई तीसरी शादी

अमेरिकी मूल की गर्लफ्रेंड शेनन मेरी को जीवनसाथी के रूप में चुना

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 20, 2015 5:22 PM IST

शेनन मेरी से पहले भी दो शादियां कर चुके हैं अजहर
शेनन मेरी से पहले भी दो शादियां कर चुके हैं अजहर

पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व सासंद मोहम्मद अजहरूद्दीन ने तीसरी शादी रचा ली है। अजहर दिल्ली में रहने वाली अपनी अमेरिकी महिला मित्र शेनन मेरी को पत्नी के रूप में स्वीकार कर तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे। दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाई के बल्लेबाज रहे अजहर ने शामली में शेनन का परिचय अपनी पत्नी के रूप में कराकर सबको चौंका दिया। अजहर अपने ड्राइवर जान मोहम्मद की मौत के बाद उसके गांव शामली गए थे। गौरतलब है कि अजहर संगीता बिजलानी से तलाक ले चुके है और उनका नाम काफी समय तक बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गट्टा के साथ भी जोड़ा गया था। ALSO READ: अरुण जेटली के समर्थन में आगे आये वीरेन्द्र सहवाग

अजहर की तीसरी बीवी बनी शेनन मेरी मूल रूप से अमेरिका की रहने वाली हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वो भारत में ही रहती हैं। शेनन नोएडा में एक क्लाथिंग कंपनी की डायरेक्टर हैं। अमेरिका के रिवरसाइड कम्युनिटी कॉलेज से पढ़ी शेनन एक योगा टीचर भी हैं। 2013 में पेरिस में छुट्टी मनाने के दौरान अजहर और शेनन की एक तस्वीर लीक हुई थी तभी से इस दोनों के बीच रिश्तों की बात मीडिया के सामने आई थी। ALSO READ: टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

TRENDING NOW

अजहर इससे पहले भी दो शादियां कर चुके है। उनकी पहली शादी हैदराबाद की नौरीन के साथ हुई थी, नौ वर्ष के बाद अजहर ने नौरीन को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होने 1996 में उस समय की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से दूसरी शादी की थी। 2010 में संगीता बिजलानी के साथ भी उनका तलाक हो गया। अजहर के जीवन पर एक फिल्म भी बनाई जा रही है। इस फिल्म में अजहर का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं। ALSO READ: इग्लैंड के खिलाफ वापसी करने को तैयार हैं डेल स्टेन