महिला क्रिकेट पर बन रही फिल्म से जुड़ेगी पूर्व भारतीय क्रिकेटर

पूर्व क्रिकेटर देविका पल्शिकर महिला क्रिकेट पर आधारित तमिल फिल्म से बतौर विशेषज्ञ जुड़ेंगी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Sep 09, 2017, 01:41 PM IST

Published On Sep 09, 2017, 01:41 PM IST

Last UpdatedSep 09, 2017, 01:41 PM IST

भारतीय महिला टीम आईसीसी विश्व कप 2017 की उपविजेता है  © AFP
भारतीय महिला टीम आईसीसी विश्व कप 2017 की उपविजेता है © AFP

भारत के लिए 15 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर देविका पल्शिकर महिला क्रिकेट पर आधारित आगामी तमिल फिल्म के साथ जुड़ी हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म का निर्देशन अभिनेता-गीतकार अरुणराजा कामराज करेंगे, जो सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ के हिट गीत ‘निरुप्पुदा’ लिखने के लिए जाने जाते हैं।

एक बयान में निर्माताओं ने कहा कि देविका ने जब इस फिल्म के बारे में सुना तो वह स्वेच्छा से बतौर विशेषज्ञ इस फिल्म में सहयोग देने के लिए आगे आईं। अरुणराजा ने आईएएनएस को बताया, “उनके जुड़ने से फिल्म को चर्चा में लाने में मदद मिलेगी। मैं बेहद खुश हूं और उनकी मदद लेकर मुझे और खुशी होगी। अगर भारतीय टीम की कोई अन्य खिलाड़ी भी इस फिल्म का हिस्सा बनती है तो यह दिलचस्प होगा। कलाकारों का ऑडिशन लेना अभी बाकी है।” इस फिल्म से अरुणराजा निर्देशन में कदम रख रहे हैं और वह आत्मविश्वास से भरपूर हैं। बता दें कि देविका भारतीय महिला टीम की एसिसटेंट कोच भी रह चुकी हैं। [ये भी पढ़ें: भारत में 8 मार्च को शुरू होगी महिला क्रिकेट लीग]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिला क्रिकेट पर आधारित होगी। मैने यह पटकथा हाल ही में हुए आईसीसी महिला विश्व कप से पहले लिखी थी, जिसमें भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। यह कहानी अपने सपनों को पूरा करने के जुनून पर आधारित है। अरुणराजा ने कहा कि फिल्म के कुछ दृश्य वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित हैं।

Editor's Pick