add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऐड पोस्टर को देख प्यार में पड़ गए थे विनोद कांबली, बेहद दिलचस्प है क्रिकेटर की लव स्टोरी

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - December 13, 2024 11:30 PM IST

Vinod Kambli Love Story: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बने हुए हैं. कुछ समय पहले विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर अपने गुरु रमाकांत आचरेकर के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में सचिन और विनोद के बीच एक खास यारी देखने को मिली थी.

सचिन से मिलकर विनोद काफी खुश भी नजर आए थे. कार्यक्रम में विनोद को देख साफ पता चल रहा था कि उनकी तबियत और वित्तीय स्थिति कुछ ठीक नहीं है. सचिन और विनोद की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हाल ही में विनोद कांबली ने एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताया है. आज हम आपको बताएंगे कि विनोद की लव स्टोरी कितनी खास थी और कैसे यह इतनी दिलचस्प है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिलचस्प है विनोद कांबली की लव स्टोरी

विनोद कांबली ने हाल ही में मशहूर पत्रकार विक्की लालवाणी को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में विनोद ने अपनी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट के बारे में खुलकर बात की. कांबली ने अपनी और एंड्रिया की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘एक बार जब मैं बांद्रा से जा रहे थे तो मैंने रोड पर एंड्रिया का पोस्टर दिखा था. इस पोस्टर को देखकर ही मैंने अपने दोस्त को बोला ये कौन है. इसके बाद मैंने अपने दोस्त को बोला कि इसका नाम निकाला. बाद में मुझे पता चला इसका नाम एंड्रिया हेविट है.’

विनोद कांबली ‘मैंने एंड्रिया को देखते ही मन बना लिया था कि मैं इससे शादी करूंगा. मैंने यह बात अपने दोस्त को भी बता दी थी. इसके बाद मैंने एंड्रिया से बात की और क्रिसमस के मौके पर उन्हें चर्चा में मिलने के लिए बुलाया. एंड्रिया ने इस दिन मुझे काफी इंतजार भी कराया था. मैंने एंड्रिया को भी पहली मुलाकात में बोल दिया था मैं उससे शादी करना चाहता हूं. इसके बाद हमने शादी कर ली.’

विनोद ने की थी 2 शादी

आपको बता दें कि विनोद कांबली ने अपने जीवन में दो शादी की थी. विनोद ने एंड्रिया से पहले नोएला लुईस से शादी की थी. नोएला से शादी के कुछ समय बाद ही कांबली और उनका तलाक हो गया था. नोएला के बाद ही कांबली ने एंड्रिया से शादी की थी. कांबली ने अपने इंटरव्यू में बता है कि उनका अपनी पली पत्नी नोएला के साथ कोई बातचीत अब नहीं रहती है. हालांकि उनकी दूसरी पत्नी एंड्रिया नोएल का टच में रहती हैं.