- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former indian cricketer yuvraj singh join hands with howzat now he will promote this fantasy gaming app 4402152
Virat Kohli और Sourav Ganguly की राह चले Yuvraj Singh, इस कंपनी से मिलाया हाथ
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी स्पोर्ट्स फैन्टेसी गेमिंग ऐप से हाथ मिलाया है. अब विराट और सौरव गांगुली की तरह युवी भी इसे प्रमोट करते नजर आएंगे.
Published On Feb 06, 2021, 02:36 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2021, 02:36 PM IST
इन दिनों हर बड़ा क्रिकेटर फैन्टेसी गेमिंग ऐप को प्रमोट कर रहा है. विराट कोहली, सौरव गांगुली, एमएस धोनी और शिखर धवन किसी न किसी फैन्सेसी गेम को प्रमोट कर रहे हैं. अब इस कड़ी में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भी शामिल हो गए हैं. युवराज ने जंगली गेम्स की फैन्टेसी ऐप हाउजैट (Howzat) से हाथ मिलाया है. वह इसके नए ब्रैंड एम्बैसडर बने हैं.
अब युवी इस ऐप का प्रमोशन ब्रैंड कैम्पेन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका प्रमोशन करेंगे. युवराज ने अपनी इस नई डील के बारे में कहा, ‘मुझे इस ऐप का अलग सा नाम बड़ा पसंद आया, जो फैन्स को सिर्फ लुभाएगा ही नहीं बल्कि फैन्टेसी ऐप की दुनिया में इसे अलग पहचान भी देगा.
मैं ‘बीट द लैजंड’ फीचर के जरिए खेल प्रमियों से जुड़ने के लिए तैयार हूं. जो इस ऐप का एक खास फीचर है और मैं आने वाले मैचों में फैन्स को अपनी टीम के साथ चैलेंज भी करूंगा.’ हाउजैट जंगली गेम्स का वैंचर है, जिसका दावा है कि उसके पास 9 मिलियन यूजर्स हैं.
कंपनी के ग्रोथ एंड रेवन्यू हेड अमन सजिता ने कहा, ‘हम क्रिकेट लेजंड युवराज सिंह का हाउजैट से जुड़ने पर स्वागत करते हैं. हम सभी पिछले दो दशकों से उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलता देख रहे हैं और उनकी खेल की प्रशंसा कर रहे हैं. हमारे बीट द लैजंड कॉन्टेस्ट के जरिए आने वाले क्रिकेट मैचों में खेल के दीवाने लोग युवराज की टीम को चैलेंज कर सकते हैं.’
बता दें युवराज सिंह से पहले इस ऐप के साथ श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड भी जुड़े हैं. इस फैन्टेसी ऐप के साथ जुड़ने वाले युवराज चौथा बड़ा नाम हैं. युवराज से पहले फैन्टेसी लीग ऐप का प्रमोशन में भारत के कई नामचीन खिलाड़ी मौजूद हैं. कप्तान विराट कोहली एमपीएल, सौरव गांगुली माइ सर्कल 11, को प्रमोट करते हैं तो वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और शिखर धवन ड्रीम11 को प्रमोट करते दिखते हैं.