- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former judges take charge of Mumbai Cricket Association to implement Lodha committee suggestions
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में सबकुछ ठीक करने के लिए दो पूर्व जज ने संभाली प्रशासक की जिम्मेदारी
लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए बाम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर पूर्व जजों ने संभाला कामकाज
Published On Apr 11, 2018, 11:23 PM IST
Last UpdatedApr 11, 2018, 11:23 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को बीसीसीआई में पूरी तरह लागू करने का निर्देश दिया था। केवल बीसीसीआई ही नहीं स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को भी समिति की सिफारिशों को पूरी तरही से लागू करने का निर्देश दिया गया। बाम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई क्रिकेट संघ में सिफारिशों को लागू कराने के लिए दो पूर्व जजों की नियुक्ति कर दी गई है।
रिटार्यड जज एचएल गोखले और न्यायाधीश वीएम कनाडे ने आज मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला। अब तक लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने में नाकाम रहे एमसीए को हाल में मुंबई हाई कोर्ट की फटकार का सामना करना पड़ा था। चार अप्रैल को हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एचएल गोखले और न्यायाधीश वीएम कनाडे के नामों को एमसीए के प्रशासकों के रूप में स्वीकार किया था। सूत्रों के अनुसार नये प्रशासकों ने आज एमसीए के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।
बता दें कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद राय मौजूदा समय में बीसीसीआई के प्रशासक हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को बीसीसीआई में पूरी तरह से लागू कराने के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। आए थे विरोद राय और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच छोटे-छोटे मुद्दों पर तनातनी की खबरें सामने आती रहती हैं।
(पीटीआई इनपुट के साथ)