• Home
  • News
  • Former Pakistan bowling coach Azhar Mahmood has joined England’s coaching staff ahead of the three-match T20I series against Pakistan

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम से जुड़े अजहर महमूद

इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के लिए इयोन मोर्गन की अगुआई में 14 सदस्यीय टीम घोषित की है।

Edited By : Press Trust of India |Aug 19, 2020, 01:42 PM IST

Published On Aug 19, 2020, 01:42 PM IST

Last UpdatedAug 19, 2020, 01:42 PM IST

अजहर महमूद (Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा कि 45 साल के महमूद ओल्ड ट्रैफर्ड में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में होने वाली सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच जॉन लुईस का सहयोग करेंगे। अब ब्रिटिश नागरिक महमूद पिछले साल तक मिकी आर्थर के नेतृत्व में पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प तीन मैचों की सीरीज में क्रिस सिल्वरवुड की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे जिन्हें ब्रेक दिया गया है। सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड उनका सहयोग करेंगे। मार्कस ट्रेस्कॉथिक को बल्लेबाजी कोच जबकि एसेक्स के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फॉस्टर को सीरीज के लिए विकेटकीपर कोच की भूमिका दी गई है।

IPL 2020: BCCI की मांग, 2021-2022 सीजन के अधिकारों के लिए बोली बढ़ाए Dream11

इस बीच इंग्लैंड ने सीरीज के लिए इयोन मोर्गन की अगुआई में 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। आयरलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन करने वाले जेम्स विन्स की जगह डेविड मालन को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 क्रमश: 30 अगस्त और एक सितंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बेयरस्टॉ, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, क्रिस जोर्डन, साकिब महमूद, डेविड मालन, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली। रिजर्व: पैट ब्राउन, लियाम लिविंगस्टोन और रीस टोप्ले।

Editor's Pick