- Home
- News
- Former pakistan captain salman butt furious over chetan sharmas unnecessary statement against virat kohli 5166883
विराट कोहली के खिलाफ चेतन शर्मा के 'अनावश्यक' बयान पर भड़के पूर्व पाक कप्तान सलमान बट
पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने कहा कि जब टीम दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट सीरीज खेल रही है, ऐसे में ये बयान "पूरी तरह से अनावश्यक था, इस समय इसकी कोई जरूरत नहीं थी"।
Published On Jan 02, 2022, 02:56 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2022, 02:56 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) शुक्रवार को विराट कोहली पर बीसीसीआई (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के स्पष्टीकरण से नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा कि जब टीम दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट सीरीज खेल रही है, ऐसे में ये बयान “पूरी तरह से अनावश्यक था, इस समय इसकी कोई जरूरत नहीं थी”।
कोहली ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के बयान का खंडन करते हुए कहा था कि टी20 कप्तानी छोड़ने के बारे में उनसे किसी से कोई बात नहीं की थी।
कोहली के इस बयान को स्पष्ट करते हुए, चेतन ने कहा था कि टी20 विश्व कप के लिए चयन बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कोहली से टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था और उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था।”
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जब भारतीय टीम वर्तमान में एक महत्वपूर्ण दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज खेल रही है, जहां उन्होंने सेंचुरियन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, ऐसे में चेतन इस विषय पर बोलने से बच सकते थे।
उन्होंने कहा, “उन्हें इस विषय को एक बार फिर से सामने लाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं थी क्योंकि टीम खेल रही है, उन्होंने एक मैच जीता और अब सीरीज जीतने की कोशिश कर रहे हैं। और जिस व्यक्ति के बारे में आपने बात की, वो वास्तव में टीम का कप्तान है और जिस व्यक्ति के बारे में उसने बात की थी, वो वर्तमान में कोविड (सौरव गांगुली) से उबर रहा है।”
बट ने कहा, “गलत संचार हर समय होता है, ये इतनी बड़ी बात नहीं है। और जब टीम जीत रही हो और लय में हो, तो ये बातचीत अनावश्यक है और इसे फिर से सामने लाने की जरूरत नहीं है। अगर किसी ने आपसे ये सवाल पूछा था होता, तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए था।”
उन्होंने कहा, “और फिर एक बिल्कुल नया विषय था जिसे अलग दिशा में ले जाया गया और एक प्रासंगिक शख्स की तरफ से पेश किया गया था। पूरी तरह से अनावश्यक, अनावश्यक, इस समय बिल्कुल आवश्यक नहीं है। चर्चा समाप्त हो गई थी, कृपया इसे जाने दें, टीम ने अभी-अभी एक टेस्ट मैच जीता है।”