add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दो बार भारत को हराने वाले इकलौते पाकिस्तानी कप्तान ने लिया संन्यास

39 साल के इस दिग्गज ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और तीनों प्रारूपों में कुल 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी भी की.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 15, 2026 4:37 PM IST

Sarfaraz Ahmed announces retirement: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. सरफराज अहमद ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था. सरफराज अहमद ने पीसीबी की तरफ से जारी बयान में संन्यास की जानकारी दी.

विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद, जो अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ दो बड़े ICC टूर्नामेंट के फाइनल जीतने वाले एकमात्र पाकिस्तानी कप्तान हैं. उन्होंने ICC U-19 विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट टीम के बनेंगे हेड कोच !

एक सूत्र ने बताया कि इस औपचारिक घोषणा से अब PCB उन्हें राष्ट्रीय टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में लंबे समय के लिए नियुक्त कर सकेगा. टेस्ट टीम के मुख्य कोच का पद तब से खाली पड़ा है, जब PCB ने ऑलराउंडर अजहर महमूद का अनुबंध समाप्त कर दिया था, अजहर ने पिछले साल रेड बॉल टीम के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में काम किया था.

राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य हैं सरफराज

सरफराज अहमद मई में 39 साल के हो जाएंगे. उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय चयन समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया था,इससे पहले उन्हें पाकिस्तान अंडर-19 और शाहीन टीमों का मेंटर और मैनेजर बनाया गया था.

हमेशा निडर क्रिकेट को बढ़ावा देने और खेलने की कोशिश की: सरफराज

पिछले अक्टूबर में ही सरफराज ने एक फर्स्ट क्लास मैच खेला था, लेकिन बयान में कहा कि अब वह अपनी दूसरी भूमिकाओं पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं पाकिस्तान की तीनों प्रारूपों में कप्तानी करूंगा और 2006 में ICC U-19 विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतूंगा, ये मेरे लिए अविस्मरणीय पल हैं. सरफराज ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा निडर क्रिकेट को बढ़ावा देने और खेलने की कोशिश की, साथ ही टीम में एकता बनाने का प्रयास किया.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को हराया

कप्तान के तौर पर उनका सबसे गौरवपूर्ण पल लंदन के ‘द ओवल’ मैदान पर आया, जब 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया था. इससे पहले, 2006 में श्रीलंका में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भी उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया था, चैंपियंस ट्रॉफी में मिली उस जीत के सम्मान में, सरफराज को 2018 में ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसके साथ ही, वह यह सम्मान पाने वाले पाकिस्तान के सबसे युवा कप्तान बने थे.

एक ही टेस्ट मैच में 10 कैच लेने का रिकॉर्ड

अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स में, सरफराज के नाम एक ही टेस्ट मैच में 10 कैच लेने का पाकिस्तानी रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2019 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था, वह एकमात्र ऐसे पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाया है.

सरफराज ने की 100 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी

कराची के रहने वाले इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने देश के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और तीनों प्रारूपों में कुल 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी भी की.