Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 5, 2026 10:01 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला होगा या नहीं यह सवाल इस वक्त सबसे बड़ा है. पाकिस्तानी सरकार ने ऐलान किया है कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मैच में उसकी टीम नहीं खेलेगी. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी का मानना है कि अब भी भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है. सेठी ने इसके लिए एक रास्ता सुझाया है. उनका कहना है कि अगर बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में शामिल कर लिया जाए तो दोनों देशों के बीच यह मैच अब भी खेला जा सकता है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जो मैच खेलने से इनकार किया है उसके बाद आईसीसी का रवैया काफी सख्त है. क्रिकेट की वैश्विक संस्थान ने पाकिस्तान को चेताया है और इसके गंभीर परिणामों के बारे में सोचने को कहा है.
नजम सेठी का मानना है कि स्थिति अब भी सुधर सकती है. इंडिया टुडे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘अगर बांग्लादेश को श्रीलंका में मैच खेलने के लिए बुला लिया जाए तो अब भी देर नही हुई है. वहां काफी मैच खेले जा रहे हैं.’ उनकी नजर में यह इस मसले का व्यावहारिक हल है. बांग्लादेश की शुरुआत से ही यही मांग थी कि उसके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए जिससे आईसीसी ने असमर्थता जताई थी.
सेठी के मुताबिक अगर इस प्रस्ताव के बाद भी बांग्लादेश खेलने के लिए तैयार नहीं होता तो हितधारकों को बाकी अनसुलझे मसलों पर विचार करना होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि सभी इस बारे में सही सोच आगे बढ़े. हर कोई भारत और पाकिस्तान का मैच देखना चाहता है. यह सबसे बड़ा मैच है.’
सेठी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सरकार ने इसके सभी नतीजों पर विचार कर लिया है. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने यहां और विदेशों में वकीलों से बात कर ली है. और वह अपने फैसले को लेकर बहुत सहज हैं.’
सेठी से जब पाकिस्तान के विरोध की टाइमिंग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बीसीसीआई पर निशाना साधा. सेठी से पूछा गया कि जब बांग्लादेश सीधे तौर पर टूर्नामेट से बाहर हो चुका है तो आखिर अब पाकिस्तान के विरोध करने के क्या मायने हैं. उन्होंने कहा, ‘समस्या बीसीसीआई के रवैये की है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार दूसरे बोर्ड्स को दबाता रहता है. उन्होंने कहा, ‘हर मौके पर वह दूसरे बोर्ड को दबाते और धमकाते हैं. पहले पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया गया था. एक के खिलाफ दस हो गए थे. अब परिस्थिति बदल रही है.’
बातचीत में सेठी ने आगे बिग थ्री की बात की. इसमें शक्ति का केंद्रीकरण हो गया और पावर और रेवेन्य भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ही रही. नौ बोर्ड्स ने इस पर दस्तखत किए. लेकिन हम खिलाफ रहे क्योंकि यह असमान था.
सेठी के मुताबिक मौजूदा परिस्थिति टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘अब बांग्लादेश को भी अपमानित किया गया है. पाकिस्तान और बांग्लादेश में मिलाकर 40 करोड़ लोग हैं. यह वक्त अब खड़े होने का है.’
सेठी ने माना कि इससे थोड़े वक्त के लिए नुकसान होंगे. इसमे भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं देख पाना भी एक नुकसान हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह विरोध बड़े लक्ष्य के लिए किया गया है. उन्होंने कहा, ‘थोड़े वक्त के लिए नुकसान हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य बड़ा है. आईसीसी रो रिफॉर्म करना है.’
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
