MS Dhoni-Virat Kohli: विराट कोहली को ड्रॉप कर दो... धोनी ने किया वह काम पाकिस्तानी क्रिकेटर भी रह गया हैरान

नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा था कि मुश्किल वक्त में सिर्फ एक आदमी था जिसने मुझे फोन किया और उसका नाम था महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni). इस बात से पता चलता है कि इन दोनों के बीच रिश्ता कितना गहरा है. विराट कोहली (Virat Kohli) के...

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 03, 2024, 11:40 AM IST

Published On Jul 03, 2024, 11:40 AM IST

Last UpdatedJul 03, 2024, 11:40 AM IST

Virat Kohli and MS Dhoni

Virat Kohli and MS Dhoni

नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा था कि मुश्किल वक्त में सिर्फ एक आदमी था जिसने मुझे फोन किया और उसका नाम था महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni). इस बात से पता चलता है कि इन दोनों के बीच रिश्ता कितना गहरा है. विराट कोहली (Virat Kohli) के करियर को संवारने में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. ऐसी ही एक बात का जिक्र पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर अकमल (Umar Akmal) ने भी किया है. अकमल ने बताया है कि धोनी ने किस तरह से खराब फॉर्म के बावजूद विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन किया.

अकमल ने पाकिस्तान में जियो न्यूज के शो ‘हारना मना है’ में साल 2012-13 की घटना का जिक्र किया है. उस समय पाकिस्तानी टीम ने भारत का दौरा किया था. उन्होंने बताया है कि किस तरह से धोनी ने टीम मैनेजर के कहने के बाद भी विराट कोहली को ड्रॉप करने से मना कर दिया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकमल ने कहा, ‘मैं MS धोनी (MS Dhoni) के साथ 2013 में डिनर कर रहा था. सुरेश रैना (Suresh Raina), युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और शोएब मलिक (Shoaib Malik) भी वहां बैठे थे. विराट कोहली (Virat Kohli) खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. टीम इंडिया का मैनेजर धोनी के पास आया और उन्हें सीरीज के आखिरी वनडे के लिए कोहली को ड्रॉप करने को कहा.’

इस पर धोनी ने जवाब दिया, ‘मै भी छह महीने से घर नहीं गया. आप ऐसा क्यों नहीं करते कि विराट के साथ मेरा भी टिकट बुक करा दो. कप्तानी रैना कर लेगा. इसके बाद टीम मैनेजर ने उन्हें उनकी पसंद की टीम चुनने की इजाजत दी.’

अकमल ने कहा कि धोनी के इस रेस्पॉन्स से वह हैरान गए, और उन्होंने धोनी से इसका कारण पूछा. और पूर्व भारतीय कप्तान के पास एक सीधी सी वजह थी.

धोनी ने कहा, ‘विराट हमारा बेस्ट बल्लेबाज है. अगर वह 3-4 मैच में नहीं चला तो हमें उसे क्यों ड्रॉप करना चाहिए? इसकी जगह कोई और आएगा वह अपने लिए खेलेगा तो टीम को नुकसान होगा. फिर यह वापसी करेगा तो टीम को नुकसान होगा. यह बंदा टीम का बेस्ट बल्लेबाज है. यह टीम की कप्तानी करेगा. और आप देखिए कि उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. टीम की कप्तानी भी की. उसका लीन पैच नहीं आया. और अगर आया भी तो टीम ने उसका साथ दिया. ‘

विराट कोहली ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप जीता. कोहली फाइनल से पहले खराब फॉर्म में चल रहे थे. उन्होंने सात पारियों में 75 रन बनाए थे. लेकिन फाइनल में उन्होंने 59 गेंद पर 76 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick