- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former Pakistani cricketer Taufeeq Umar, who is recovering from Covid-19, appealed to take the virus seriously
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीता ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, लोगों को दी सलाह
पाकिस्तान के दो प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।
Published On Jun 06, 2020, 12:28 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2020, 12:28 PM IST
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल करने वाले पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर ने लोगों से वायरस को गंभीरता से लेने की अपील की। राष्ट्रीय जूनियर चयनसमिति के सदस्य उमर दो सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और वो घर में ही अलग थलग रह रहे थे।
उमर ने शुक्रवार को कहा कि वो वायरस से पूरी तरह उबर चुके हैं और उनके परीक्षण ‘नेगेटिव’ आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा हर किसी से खुद की देखभाल करने और इस कोविड-19 को गंभीरता से लेने का आग्रह है। सामाजिक दूरी और सुरक्षा उपाय हर किसी के लिए बेहद जरूरी हैं।’’
पाकिस्तान की तरफ से 44 टेस्ट और 22 वनडे खेलने वाले 38 साल के उमर ने कहा कि वायरस से संक्रमित होने पर लोगों को घबराना नहीं चाहिए।
चहल पर जातिसूचक टिप्पणी के मामले में युवराज सिंह ने मांगी काफी,
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दो सप्ताह एक कमरे में अलग थलग रहा। मैं बच्चों और परिवार के उम्रदराज सदस्यों से दूर रहा। परीक्षण ‘पॉजीटिव’ आने पर घबराने की जरूरत नहीं है। मैं आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर काम करने की सलाह दूंगा।’’
पाकिस्तान के दो प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। लेग स्पिनर रियाज शेख का इस सप्ताह के शुरू में जबकि जफर सरफराज का अप्रैल में इस वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया था।