• Home
  • News
  • Former Pakistan’s Captain Sana Mir retires from international cricket

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों में वह तीसरे स्थान पर हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 25, 2020, 04:41 PM IST

Published On Apr 25, 2020, 04:41 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2020, 04:41 PM IST

Sana Mir

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया जिससे उनके 15 वर्ष के सफल कैरियर पर भी विराम लग गया.  34 साल की मीर ने 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें 2009 से 2017 तक बतौर कप्तान 137 मैच शामिल हैं.

आईसीसी मतदान में सचिन तेंदुलकर की 143 रन की पारी को बताया गया बेस्ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक बयान में उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीने में मुझे सोचने का मौका मिला.  मुझे लगता है कि यह सही समय है.  मैंने खेल और अपने देश को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. ’

मीर ने कहा, ‘मैं तमाम सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों, मैदान स्टाफ और पीछे से सहयोग देने वाले सभी की शुक्रगुजार हूं.  मैं अपने परिवार और सरपरस्तों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने बिना शर्त मुझे सहयोग दिया और पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने का मेरा सपना पूरा किया. ’ सना ने 120 वनडे मैचों में 151 विकेट लिए जबकि 106 टी20 मैचों में 89 विकेट चटकाए.

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए नियमों में विशेष रियायत देने को तैयार है ऑस्‍ट्रेलिया सरकार !

पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों में वह तीसरे स्थान पर हैं.  उनके नाम 1630 रन हैं.  सना के नाम के 106 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 89 विकेट दर्ज हैं.  वह केवल हमवतन निदा डार (98) से पीछे हैं.

Editor's Pick