- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former Test umpire Dara Dotiwalla passes away aged 85
नहीं रहे 6 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले भारतीय अंपायर दारा दोतीवाला
दारा दोतीवाला ने 1982 से 1987 के बीच छह टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की थी जिनमें टाई टेस्ट मैच भी शामिल था।
Published On Jan 30, 2019, 11:21 PM IST
Last UpdatedJan 30, 2019, 11:21 PM IST
Bat and ball @AFP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1986 में चेन्नई में खेले गए ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाले पूर्व भारतीय अंपायर दारा दोतीवाला का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पढ़ें: इंग्लैंड ने ओपनर जेनिंग्स और राशिद को किया बाहर, जो डेनली करेंगे डेब्यू
वह 85 वर्ष के थे। दोतीवाला का जन्म 30 अक्टूबर 1933 को हुआ था। उन्होंने 1982 से 1987 के बीच छह टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की थी जिनमें टाई टेस्ट मैच भी शामिल था।
पढ़ें: श्रीसंत बोले- पुलिस की यातना से बचने के लिए स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूली
दोतीवाला के दामाद आदि मिस्त्री ने पीटीआई को बताया, ‘उनका उम्र संबंधी बीमारियों के कारण आज शाम को अपने आवास पर निधन हो गया।’
दोतीवाला ने 1982 से 1988 के बीच आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अंपायरिंग की थी।