नहीं रहे वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर, टीम इंडिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर मचाई थी सनसनी

डेलिड होलफोर्ड (David Holford) ने लेग स्पिनर और लोअर मिडिल आर्डर के बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 1966 और 1977 के बीच कुल 24 टेस्ट मैच खेले।

Edited By : Vanson Soral |Jun 01, 2022, 01:54 PM IST

Published On Jun 01, 2022, 01:54 PM IST

Last UpdatedJun 01, 2022, 01:54 PM IST

Cricket West Indies

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर डेलिड होलफोर्ड (David Holford) का 82 साल की उम्र में बारबाडोस में निधन हो गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने डेलिड होलफोर्ड को श्रद्धांजिल देते हुए ट्वीट किया। लेग स्पिनर और लोअर मिडिल आर्डर के बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 1966 और 1977 के बीच कुल 24 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 22.58 की औसत से 768 रन बनाए जिसमें नाबाद 105 रनों की पारी उनका बेस्ट प्रदर्शन था। उनकी ये शतकीय पारी लॉर्ड्स में 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी जिसमें उन्होंने अपने गैरी सोबर्स के साथ मिलकर 274 रनों की साझेदारी की थी।

डेलिड होलफोर्ड का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन भारत के खिलाफ आया था। उन्होंने 1976 में बारबाडोस में टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 रन देकर पांच विकेट झटके थे। वह बारबाडोस के कप्तान भी थे। रिटायरमेंट के बाद होलफोर्ड ने कई भूमिकाएँ निभाईं। वह स्पार्टन क्लब के अध्यक्ष, बारबाडोस क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक, वेस्टइंडीज के चयनकर्ता और वेस्टइंडीज टीम के प्रबंधक भी रहे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने डेलिड होलफोर्ड को श्रद्धांजिल देते हुए लिखा, “एक खिलाड़ी के रूप में वह शानदार ऑलराउंडर और कप्तान थे जिन्होंने सभी लेवल पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। एक प्रशासक, टीम मैनेजर और पिच क्यूरेटर के रूप में उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और समर्पण से खेल को आगे बढ़ाया।

Editor's Pick