- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former West Indies wicketkeeper David Murray passed away after collapsing outside his home in Bridgetown
नहीं रहे वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर डेविड मरे, नशे के कारण जल्दी खत्म हो गया था करियर
डेविड मरे ने वेस्टइंडीज के लिए साल 1973 में वनडे डेब्यू किया था। उनका जन्म 29 मई 1950 को कैरेबियाई द्वीप बारबेडोस के ब्रिजटाउन में हुआ था।
Published On Nov 26, 2022, 01:02 PM IST
Last UpdatedNov 26, 2022, 01:02 PM IST
वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर डेविड मरे का ब्रिजटाउन में अपने घर के बाहर गिरने के बाद निधन हो गया। मरे ने वेस्टइंडीज के लिए साल 1973 में वनडे डेब्यू किया था। उनका जन्म 29 मई 1950 को कैरेबियाई द्वीप बारबेडोस के ब्रिजटाउन में हुआ था।
मरे को वनडे डेब्यू के बाद टेस्ट डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। उन्हें साल 1978 में कैरेबियाई दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला। हालांकि उनका टेस्ट डेब्यू कुछ खास नहीं रहा।
मरे ने वेस्टइंडीज के लिए 19 टेस्ट मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 601 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 57 कैच लिए और 5 स्टंपिंग की। हालांकि 10 वनडे मैचों में मरे सिर्फ 45 रन ही बनाए। वैसे उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने114 फर्स्ट क्लास मैचों में 4503 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 293 कैच और 30 स्टंपिंग भी कीं।