- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Former Women Team coach Tushar Arothe arrested in IPl betting
सट्टेबाजी के आरोप में भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे गिरफ्तार
वड़ोदरा पुलिस की अपराध शाखा ने की आरोठे सहित 19 लोगों की गिरफ्तारी।
Published On Apr 02, 2019, 11:59 PM IST
Last UpdatedApr 02, 2019, 11:59 PM IST
Tushar Arothe (File Photo) @ Getty Image
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे को कथित तौर पर इंडियन टी20 लीग में सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वड़ोदरा पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पढ़ें:- दिल्ली फ्रेंचाइजी का सलाहकार बनने पर गांगुली को नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पुलिस ने बताया कि अरोठे और 18 अन्य को शहर की अपराध शाखा ने सोमवार की रात को दिल्ली और पंजाब के बीच मोहाली में खेले गये मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पढ़ें:- राजस्थान की जीत में चमके बटलर-श्रेयस गोपाल, बैंगलुरू को 7 विकेट से हराया
वड़ोदरा अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जयदीप सिंह जडेजा ने कहा कि 52 वर्षीय अरोठे और 18 अन्य को शहर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया जहां वे सट्टा लगा रहे थे।
जांच से पता चला है कि इस कैफे के मालिक अरोठे और दो अन्य हेमांग पटेल और निश्चल शाह हैं। इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है।