वास्तव में महान खिलाड़ी हैं विराट कोहली : शाहिद आफरीदी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 20, 2019, 09:05 AM IST

Published On Sep 20, 2019, 09:05 AM IST

Last UpdatedSep 20, 2019, 09:05 AM IST

विराट कोहली (IANS)

विराट कोहली (IANS)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। आफरीदी ने कोहली को महान खिलाड़ी बताया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टी20 मैच के दौरान कोहली ने 52 गेंदो पर 72 रन की मैचविनिंग पारी खेली थी। जिसके साथ कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 22 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारे के साथ वनडे और टेस्ट के बाद अब टी20 तीनों फॉर्मेट में भी कोहली का औसत 50 से ज्यादा का हो गया है। आईसीसी ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आफरीदी ने आईसीसी के इस ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा, “मुबारक हो, विराट कोहली आप वास्तव में महान खिलाड़ी हैं, दुआ करता हूं आप लगातार सफलता हासिल करें और दुनिया भर के फैंस को अपने क्रिकेट से इंटरटेन करें।”

नंबर-चार के लिए केएल राहुल को कड़ी टक्कर देंगे श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे: सौरव गांगुली

टेस्ट में भारतीय कप्तान का 53.14 का औसत है, जबकि वनडे में कोहली का औसत 60.31 का है। और अब टी20 में भी उनका औसत 50.85 का हो गया है। कोहली की इस पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर दूसरा टी20 जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल का। कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Editor's Pick