add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Shoaib Malik Match Fixing:'मैच फिक्सिंग' के शक में बुरे फंसे शोएब मलिक को लेकर आया बड़ा अपडेट

शोएब मलिक को लेकर बड़ा अपडेट आया है. BPL के एक मैच में 3 नो बॉल फेंकने के बाद शोएब पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - January 26, 2024 6:29 PM IST

ढाका। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं. पहले शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर सनसनी मचा दी और फिर बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में गेंदबाजी के दौरान एक के बाद एक नो बॉल डालने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद खबरें सामने आई कि कथित तौर पर मैच फिक्सिंग के संदेह में शोएब का बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) अनुबंध रद्द कर दिया गया हैं.

ये अटकलें तब सामने आईं जब फॉर्च्यून बरिशाल के लिए खेलने वाले मलिक ने खुलना टाइगर्स के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में तीन नो-बॉल फेंकी. जबकि, सोशल मीडिया पर मलिक के अनुबंध समाप्ति को मैच फिक्सिंग के संदेह से जुड़े होने की खबरों से जोड़ा जाने लगा. हालांकि, अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में मैच फिक्सिंग के आरोपों और फोरच्यून बारिशल टीम के साथ अनुबंध खत्म होने के दावों को एक सिरे से खारिज कर दिया. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के अनुसार मैच फिक्सिंग के संदेह के कारण ही फ्रेंचाइजी ने मलिक का अनुबंध खत्म कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शोएब ने जारी किया बयान

22 जनवरी को खुलना टाइगर्स के खिलाफ एक मैच के दौरान शुरूआती ओवर में तीन नोबॉल फेंके जाने के बाद इस तरह की अटकलें शुरू हुईं. इन आरोपों के बावजूद मलिक ने फ्रेंचाइजी के लिए एक और मैच खेला जिसके बाद बीपीएल 2024 का ढाका चरण समाप्त हुआ.

मलिक ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, ‘‘जब बात अफवाहों की हो तो मैं सतर्कता बरतने की महत्ता पर जोर देना चाहता हूं , विशेषकर हाल में जो अफवाहें चल रही हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं इन आधारहीन अफवाहों का खंडन करता हूं. सभी के लिए किसी भी जानकारी पर विश्वास करना और इस फैलाने से पहले जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है.’’

मलिक ने लिखा, ‘‘झूठ से प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है और इससे गैर जरूरी भ्रम पैदा होता है. सच्चाई को प्राथमिकता दें और तथ्यों की समझ सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय सूत्रों पर ही भरोसा करें. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.’’

मलिक ने साथ ही टीम के कप्तान तमीम इकबाल के साथ हुई चर्चा को भी स्पष्ट किया और कहा कि उन्होंने साथ मिलकर दुबई में एक मीडिया कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश से उनकी अस्थायी रवानगी की योजना बनायी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दुबई में पूर्व योजना के अनुसार एक मीडिया कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश से रवाना होना था. मैं फ्रेंचाइजी को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनायें देता हूं और अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके सहयोग के लिए उपलब्ध हूं. ’’ मलिक ने मैच फिक्सिंग की खबरों को खारिज करते हुए फ्रेंचाइजी के मालिक मिजानुर रहमान का एक वीडियो भी पोस्ट किया.

इस बीच पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2024 के मौजूदा सीजन में फॉर्च्यून बारिशाल में शामिल हो गए हैं. शहजाद ने शोएब मलिक की जगह ली है. बीपीएल 2024 का यह सीजन 19 जनवरी से 1 मार्च तक खेला जाएगा.

TRENDING NOW