• Home
  • News
  • free service in train and bus from ipl 2025 tickets know how you use it

IPL टिकट से मैच ही नहीं ट्रेन और बस में भी कर सकेंगे फ्री में सफर, जानिए कैसे मिलेगी सुविधा

IPL टिकट मैच से अब फैंस ट्रेन और बस में फ्री में सफर कर सकेंगे. यह सुविधा सीएसके अपने फैंस को देने वाली है.

Edited By : Saurav Kumar |Mar 16, 2025, 05:14 PM IST

Published On Mar 16, 2025, 05:14 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2025, 05:14 PM IST

Free Service in Train and Bus From IPL Tickets: फैंस की चहेती क्रिकेट लीग यानि आईपीएल में फैंस की दिवानगी अलग लेवल पर होती है. आईपीएल में मैच का टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है. इसलिए अब आईपीएल के टिकट पर मैच के साथ-साथ ट्रेन और बस में फ्री सफर देने की योजना बनाई गई है.

हालांकि यह सुविधा आईपीएल के सभी मैचों और सभी टीमों के होम टाउन के लिए नहीं होगी. इसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को होगा. सीएसके के फैंस अब टीम के होम मैच में फ्री में ट्रेन और बस में सफर कर पाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फ्री में ट्रेन और बस में सफर कर सकेंगे फैन

दरअसल, पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड और मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ खास साझेदारी की है. इस साझेदारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैचों के दौरान फैंस को आईपीएल टिकट के साथ फ्री में ट्रेन और बस का सफर कर सकेंगे.

चेपॉक में होने वाले मैचों के लिए टिकट धारक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. प्रशंसकों को अब लंबी कतारों में इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनके क्यूआर या बारकोड वाले मैच टिकट यात्रा टिकट के रूप में भी कार्य करेंगे.

23 मार्च को चेन्नई खेलेगी पहला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स 23 मार्च को चेपॉक में सीजन का पहला घरेलू मैच खेलेगी. इस पहल से न केवल प्रशंसकों को यात्रा में सुविधा होगी, बल्कि शहर में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी. चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. फैंस सीएसके के पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

Editor's Pick