खेल जगत ने दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, सचिन बोले- नहीं मिस की कोई फिल्‍म

सचिन तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, साइना नेहवाल ने भी दी इरफान खान को श्रद्धांजलि दी.

Edited By : India.com Staff |Apr 29, 2020, 03:56 PM IST

Published On Apr 29, 2020, 03:56 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2020, 03:56 PM IST

अभिनेता इरफान के निधन पर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि खेल जगत भी सदमे में हैं. बेहद कम उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के चलते इरफान खान की निधन पर सचिन तेंदुलकर और कप्‍तान विराट कोहली ने श्रद्धांजलि दी.

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर के माध्‍यम से कहा, “इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. वह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक थे. मैंने उनकी लगभग सभी फिल्में देखी हैं, अंतिम थी अंग्रेजी मीडियम. वह बेहद आसानी से अभिनय करते थे, वह शानदार थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली ने कहा, “इरफान खान की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ. वो कितने शानदार कलाकार थे और अपनी विविधता से उन्होंने सभी के दिलों को छू लिया था. भगवान उनकी आत्म को शांति दे.”

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, “एक शानदार कलाकार और बेहतरीन प्रतिभा. उनके परिवार के साथ संवेदनाएं.” मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया, “इरफान खान के निधन की खबर सुन दुख है. पूरे परिवार को संवेदनाएं. एक बेहतरीन प्रतिभा का कलाकार. आप अमरतत्व तक हमारी यादों में रहेंगे.”

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा, “खान साहब, आपने जो किया उसमें आप शानदार थे और हमेशा जिंदा रहोगे. अपनी कला हम तक लाने के लिए शुक्रिया.”

महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इरफान के साथ की एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान महान कलाकार के साथ. शानदार यादें.”

Editor's Pick