add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, WPL के इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

टी20 सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 18, 2026 10:09 AM IST

India Women cricket team Squad: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 15 फरवरी से तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. टी20 टीम में स्पिनर श्रेयंका पाटिल को मौका दिया गया है, जो लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद इस फॉर्मेट में वापसी कर रही हैं. श्रेयंका पाटिल ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में हाल ही में फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया था.

दोनों देशों के बीच यह टूर्नामेंट 15 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान रहेंगी. सीमित ओवरों की सीरीज के बाद 6 मार्च से इकलौता टेस्ट मैच शुरू होगा, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल में और तीसरा मैच 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

14 महीने बाद टीम में लौटी श्रेयंका, जी कमलिनी को भी मौका

श्रेयंका ने आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद वह अपनी पिंडली, कलाई और अंगूठे में चोटों के कारण करीब 14 महीने तक बाहर रहने के बाद टी20 टीम में वापसी कर रही हैं. ऋचा घोष और जी कमलिनी को सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों के लिए विकेटकीपिंग विकल्प के रूप में नामित किया गया है. भारती फुलमाली भी वीमेंस प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टी-20 टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं. भारती फुलमती सात साल बाद भारतीय टीम में लौटी हैं, उन्होंने भारत के लिए 2019 में आखिरी बार खेला था. वैष्णवी शर्मा को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है.

वर्ल्ड कप विजेता टीम के दो खिलाड़ियों की छुट्टी

काशवी गौतम को भी 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिली है जबकि तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, राधा यादव टी-20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं. यह दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थीं. वनडे टीम में शामिल हरलीन देयोल 16 सदस्यीय टी20 टीम में नहीं हैं.

टी20 सीरीज के वनडे सीरीज 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में शुरू होगी. इसके बाद टीमें दूसरे और तीसरे वनडे के लिए होबार्ट के बेलेरिव ओवल जाएंगी, जो क्रमशः 27 फरवरी और 1 मार्च को होने हैं. इस दौरे का समापन एकमात्र टेस्ट मैच के साथ होगा, जो 6 से 9 मार्च तक पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत की टी20 टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल

भारत की वनडे टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल