×

भारत को दिलाया था वर्ल्ड कप खिताब, T20 विश्व कप से पहले गैरी कर्स्टन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने 2004 में संन्यास लेने के बाद कोचिंग की शुरुआत की थी और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 12:48 PM IST

Gary Kirsten appointed consultant for Namibia cricket team: भारत की विश्व कप विजेता टीम के मुख्य कोच रहे गैरी कर्स्टन को नामीबिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है और वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में मुख्य कोच क्रेग विलियम्स के साथ काम करेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का यह टूर्नामेंट अगले साल फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

कर्स्टन ने क्रिकेट नामीबिया के एक बयान में कहा, ‘क्रिकेट नामीबिया के साथ काम करना वास्तव में सौभाग्य की बात है, उनका नया अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम इस बात का प्रमाण है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनकी राष्ट्रीय टीमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करें.उन्होंने कहा, नामीबिया की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मैं अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए उनकी तैयारी में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.

भारत के ग्रुप में शामिल है नामीबिया की टीम

नामीबिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप में शामिल है. इस ग्रुप में भारत, नामीबिया के अलावा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और यूएसए की टीम भी शामिल है. भारत और नामीबिया की टीम 12 फरवरी को आमने-सामने होगी.

TRENDING NOW

भारत को 2011 में दिलाया था वनडे वर्ल्ड कप का खिताब

साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन ने 2004 में संन्यास लेने के बाद कोचिंग की शुरुआत की और 2007 में उन्हें भारत का मुख्य कोच नियुक्त किया गया, उनके कार्यकाल में भारत ने 2011 का वनडे विश्व कप जीता था. बाद में उन्होंने साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच और दुनिया भर की कई टी20 फ्रैंचाइज़ी लीग की टीमों के साथ काम किया. उन्होंने 2024 में पाकिस्तान की पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया.