मजांसी सुपर लीग: डरबन हीट के मुख्य कोच बने गैरी कर्स्टन
भारत को विश्व कप जिताने वाल गुरू गैरी के इंग्लैंड टीम से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
Published On Aug 09, 2019, 01:33 PM IST
Last UpdatedAug 09, 2019, 01:33 PM IST
गैरी कर्स्टन © AFP
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन मजांसी सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए डरबन हीट के मुख्य कोच बन गए हैं।
बीबीसी के अनुसार, कयास लगाए जा रहे थे कि 51 साल के कर्स्टन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं, लेकिन वो दक्षिण अफ्रीका के क्लब के साथ जुड़ गए। इंग्लैंड के मौजूदा मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस सितंबर में अपने पद से इस्तीफा देंगे।
कर्स्टन 2008 से 2011 के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे। उनके मार्गदर्शन में ही भारत ने अपने घर पर 2011 में हुए विश्व कप का खिताब जीता था।
भारत ए के लिए दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने गिल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कस्र्टन दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके हैं। कर्स्टन नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के टी-20 फ्रेंचाइज के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।