- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir and Virat Kohli Talk 10 Times in a Day says Batting Coach Sitanshu Kotak
'दिन में 10 बार बात करते हैं कोहली और गंभीर', विवाद के सवाल बोले बैटिंग कोच सितांशु कोटक
Gautam Gambhir और विराट कोहली के बीच दिन में 10 बार बात होती है. उन्होंने उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि विराट और गंभीर के बीच आपसी बातचीत बंद है.
Published On Jul 17, 2026, 01:48 PM IST
Last UpdatedJul 17, 2026, 01:48 PM IST
कार्डिफ: भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच बातचीत नहीं होने की खबरों को ‘कोरी अपवाह’ करार देते हुए कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान भले ही वे एक-दूसरे से दूर-दूर दिखाई दें, लेकिन वे ‘दिन में 10 बार’ बात करते हैं.
ऐसी अटकलें हैं कि गंभीर और कोहली काफी समय से एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सलाह दी गई है कि इन दोनों को एक साथ बिठाकर उनके मतभेदों को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद ली जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच कोटक का जवाब, ‘उन पर कोई दबाव नहीं’
विराट और गंभीर के बीच बातचीत क्या वाकई बंद है?
बर्मिंगम और कार्डिफ में अभ्यास सत्रों के दौरान भी दोनों को आपस में बातचीत करते नहीं देखा गया. कोहली को अभ्यास सत्र के बाद कोटक से बात करते हुए देखा गया.
भारत की दूसरे वनडे में चार विकेट से हार के बाद जब कोटक से पूछा गया कि क्या वह कोहली और गंभीर के बीच ‘सेतु’ का काम कर रहे हैं तो वह हंसने लगे.
उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली और गौतम गंभीर दिन में कम से कम 10 बार एक-दूसरे से बात करते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कोहली को) मुख्य कोच से संवाद करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है.’ कोटक ने कहा, ‘आपने संवादहीनता की बात की है. मुझे नहीं पता कि आप ये बातें कहां से सुनते हैं लेकिन ये कोरी अफवाहें हैं.’
इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, द्रविड़- संगकारा भी पीछे छूटे
कोटक ने अपने पूर्ववर्ती अभिषेक नायर की हालिया टिप्पणी को दोहराया कि जब तक स्वयं दिग्गज बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी पर सलाह न मांगे, तब तक उन्हें कोई सलाह नहीं देनी चाहिए.
विराट कोहली को सितांशु कोटक ने दी क्या सलाह
उन्होंने कहा, ‘जब विराट बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं, तो बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैंने यह महसूस किया है कि अगर वह सुझाव नहीं मांगते हैं या कोई ऐसी महत्वपूर्ण बात नहीं है जिस पर ध्यान देने की जरूरत हो तो उन्हें परेशान करने का कोई मतलब नहीं है. आपको उन्हें बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए.’
कोटक ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र के दौरान कोहली से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह बातचीत मुख्य रूप से उनके फुटवर्क, कुछ ऐसी बातों पर केंद्रित थी जो उन्होंने अभ्यास सत्र शुरू होने से पहले मुझे बताई थी. अभ्यास सत्र के बाद भी हम इस पर बात कर रहे थे.’