- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir bats for Ravichandran Ashwin’s inclusion in World cup 2019
गंभीर बोले- आर अश्विन का अनुभव विश्व कप में काम आएगा
अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन इस समय सीमित ओवरों की क्रिकेट से भारतीय टीम से बाहर हैं
Published On Jan 31, 2019, 07:54 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2019, 07:54 PM IST
R-ashwin © Getty Images (file image)
भारतीय क्रिकेट टीम के के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आगामी विश्व कप के लिए अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका अनुभव टूर्नामेंट में टीम के काम आएगा।
पढ़ें: महिला वनडे: मिताली एंड कंपनी की नजर क्लीन स्वीप पर
2011 विश्व कप फाइनल के हीरो रहे गंभीर ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
अश्विन इस समय सीमित ओवरों की क्रिकेट से भारतीय टीम से बाहर हैं और कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के लिए मुख्य स्पिनर की भूमिका निभा रहे हैं।
स्टार स्पोर्ट्स ने गंभीर के हवाले से लिखा, ‘विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार करना चाहिए क्योंकि वह एक प्रमुख स्पिनर हैं जिनके नाम टेस्ट में 300 विकेट हैं। इसलिए यदि मुझे कुलदीप और चहल की जगह किसी को शामिल करना हो तो मैं अश्विन को चुनूंगा।’
पढ़ें: हार्दिक पांड्या विवाद पर ICC CEO ने कहा, ‘भारतीय टीम का व्यवहार अच्छा’
दिल्ली के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘उनके पास एक अच्छा अनुभव है और उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट जिताने में अपना योगदान दिया है। इसलिए मेरा मानना है कि उनका अनुभव टीम के काम आएगा।’
अश्विन 2017 से ही वनडे टीम से बाहर हैं।