गंभीर ने कहा, चयनकर्ता पर हमला करने वाले पर लगे आजीवन प्रतिबंध
गौतम गंभीर DDCA सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर हमले से काफी नाराज हैं उनका मानना है ऐसा करने वाले क्रिकेटर पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
Published On Feb 11, 2019, 07:18 PM IST
Last UpdatedFeb 11, 2019, 07:18 PM IST
डीडीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर अंडर 23 टीम के ट्रायल के दौरान सोमवार हमला किया गया। इसमें अमित बुरी तरह से घायल हो गए और उनको अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना से पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर काफी नाराज हैं उनका मानना है ऐसा करने वाले क्रिकेटर पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
भंडारी पर सोमवार को अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। भंडारी को लोहे की रॉड और हॉकी से पीटा गया है। उन्हें दूसरे चयनकर्ता सुखविंदर सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
पढ़ें:- ‘टीम में सिलेक्शन नहीं होने पर किया गया मुख्य चयनकर्ता पर हमला’
मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने भंडारी पर हमला किया है उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी ने भेजा था जिसका चयन टीम में नहीं हुआ था।
पढ़ें:- दिल्ली अंडर 23 प्रदेश ट्रायल में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज भंडारी पर हमला
वहीं पूर्व भारतीय ओपनर और दिल्ली रणजी कप्तान गौतम गंभीर ने ट्विटर पर इस घटना पर नाराजगी जाताई है।
Disgusted to see this happen right in the heart of the Capital. This can’t slip under the carpet and I will personally ensure it doesn’t. To begin with I am calling for a life ban from all cricket for the player who orchestrated this attack post his non-selection. https://t.co/RpS6fzTcNl
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 11, 2019
गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, राजधानी में हुई ऐसी घटना को देखकर बुरा लगता है। यह बात ऐसे नहीं दबाई जानी चाहिए, मैं इस बात को खुद देखूंगा। मैं उन सभी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने जाने की मांग करता हूं।