रवि शास्त्री के बयान पर भड़के गंभीर, कहा 'जो कुछ हासिल नहीं कर पाते वो ऐसे बयान देते हैं'
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने मौजदूा टीम को विदेशी दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम बताया था।
Published On Dec 14, 2018, 04:13 PM IST
Last UpdatedDec 14, 2018, 04:13 PM IST
Gautam Gambhir © Getty Images
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर मैदान पर अपने तेज शॉट्स और मैदान के बाहर उतने ही तेज तर्रार बयानों के लिए जाने जाते हैं। मुद्दा चाहे क्रिकेट का हो या उससे अलग गंभीर ने कभी अपनी राय सामने रखने में हिचक नहीं दिखाई है। दिल्ली के लिए अपने आखिरी रणजी मैच के बाद अब गंभीर ने टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को आड़े हाथों लिया है।
अपने इंटरनेशनल करियर से संतुष्ट हैं पूर्व ओपनर गौतम गंभीर
गंभीर ने क्रिकनेक्स्ट से बातचीत में शास्त्री के मौजूदा टीम को विदेशी दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बताने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विश्व कप नायक ने कहा, “मुझे यकीन है कि जिन लोगों ने कभी कुछ नहीं जीता होता है वो ही ऐसे बयान देते हैं। मुझे नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया में हुई विश्व चैंपियनशिप के अलावा शास्त्री ने अपने करियर में कुछ हासिल किया है। मुझे नहीं लगता कि वो विदेशों में मिली किसी बड़ी जीत का हिस्सा थे। अगर आपने खुद कभी कुछ नहीं जीता है, और आप इस तरह के बयान देते हैं। मुझे यकीन है कि लोग उसे गंभीर नहीं लेंगे। मुझे लगता है कि उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं देखा है। अगर देखा होता तो वो इस तरह के बयान नहीं देता।”
VIDEO: विराट कोहली ने हवा में लगाई छलांग, पकड़ा अदभुत कैच
गंभीर ने शास्त्री के बयान को बचकाना और अपरिपक्व बताया। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “ये काफी बचकाना था। अगर आप 4-1 से भी जीत गए होते तो भी आप ये नहीं कह सकते थे कि ये विदेशी दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है। आप तब भी नम्र रहते और ये कहते कि हम इसे लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं और लगातार सुधार करते रहना चाहते हैं। आप ये नहीं कहोगे कि ये विदेश जाने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है। ये बचकाना है, मुझे यकीन है लोग उसे गंभीरता से नहीं लेंगे। मैं दूसरों के बारे में नहीं कह सकता लेकिन मैं इस तरह के अपरिपक्व बयान को गंभीर नहीं ले सकता।”
वैसे गंभीर पहले खिलाड़ी नहीं है जिन्हें शास्त्री का ये बयान बचकाना लगा है। उनसे पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली भी शास्त्री के इस बयान की आलोचना कर चुके हैं।