add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WATCH: भारत की हार के बाद क्या गंभीर और पांड्या के बीच हुई थी बहस ? वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो में गंभीर और हार्दिक पांड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं, गंभीर के चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 13, 2025 11:49 AM IST

Gautam Gambhir vs Hardik Pandya: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. मु्ल्लांपुर में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निराश किया. भारत की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर काफी निराशा और गु्स्से में नजर आए थे. मैच के दौरान और मैच के बाद भी उनका गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था. सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का हार्दिक पांड्या के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाराज नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दूसरे टी20 मैच के बाद का है. वीडियो में गंभीर और हार्दिक पांड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं, दोनों के चेहरे के हावभाव से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हार के बाद गौतम गंभीर खफा हैं और इसी को लेकर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी बहस हो रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें पूरा वीडियो

हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी-20 मैच में किया था निराश

दूसरे टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन साधारण रहा था. उन्होंने गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे. वहीं बल्लेबाजी के दौरान 23 गेंद पर सिर्फ 20 रन बना सके थे.

1-1 की बराबरी पर है टी-20 सीरीज

पांच मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया था, वहीं दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया. सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा.