- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir hopes Shreyas Iyer gets consistent runs
श्रेयस अय्यर को लगातार मौके मिलें: गौतम गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल चुके हैं।
Published On Aug 11, 2019, 05:24 PM IST
Last UpdatedAug 11, 2019, 05:24 PM IST
गौतम गंभीर © Getty Images (File Photo)
क्रिकेट से राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टुकड़ों की बजाय लगातार मौके दिए जाएं ताकि ये खिलाड़ी अपनी क्षमता का सही से प्रदर्शन कर सके। वेस्टइंडीज दौरे पर गए अय्यर को गुआना वनडे के लिए प्लेइंग इलवेन में जगह मिली थी लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में पूर्व सलामी बल्लेबाज ने लिखा, “भारत के पास हर किसी को मौका देने का सिरदर्द है। पिछला मैच जो बारिश के चलते रद्द हो गया, उसमें श्रेयस अय्यर को चार नंबर पर बल्लेबाजी करनी थी। उसे त्रिनिदाद में दूसरा मौका मिलेगा। मैंने दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम में उसके साथ समय बिताया है। उसके पास सफलता हासिल करने का सेटअप है। मैं बस इतनी उम्मीद करता हूं कि उसे लगातार मौके मिलें ना कि टुकड़ों में।”
अय्यर के अलावा गंभीर ने मोहम्मद शमी की तारीफ की। शमी, जिन्होंने हाल ही में सीमित ओवर फॉर्मेट में जबरदस्त कमबैक किया है, जिसका नमूना विश्व कप में देखने को मिला था, उनके बारे में गंभीर ने लिखा, “गेंदबाजों में मैं शमी को विपक्षी टीम पर अटैक करते देखना चाहूंगा। वो सीमित ओवर फॉर्मेट में वापसी कर रहा है।”
परेशान होने की जरूरत नहीं, अभी चार मैच बाकी हैं: जोस बटलर
प्रतिद्वंदी क्रिकेट और शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज में खाली स्टेडियम देखकर गंभीर को काफी दुख है। उन्होंने कहा, “वेस्टइंडीज क्रिकेट आपको दुखी करता है और थोड़ा गुस्सा भी दिलाता है। ये दृश्य खाली स्टेडियम देखकर पूरा हो जाता है।”