This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के लिए तैयार है कोहली एंड कंपनी'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण पर जताया भरोसा
Written by India.com Staff
Last Published on - July 29, 2020 2:02 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम इस वर्ष नवंबर में ऑस्ट्रेलिया (India Tour Of Australia 2020) का दौरा करेगी जहां उसे 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कहना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली टीम के पास ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के लिए शानदार गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है जिसमें वे स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वॉर्नर (David Warner) को भी बड़ी पारी खेलने से रोकने में समर्थ हैं.
‘पिछली बार के दौरे से अलग चुनौती होगी’
भारत के पिछले ऑस्ट्रेलियाई (India vs Australia) दौरे के दौरान स्मिथ और वॉर्नर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण प्रतिबंध लगा हुआ था. गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’में कहा, ‘भारत के पास वॉर्नर और स्मिथ सहित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन अप को ध्वस्त करने के लिए गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है लेकिन हां, यह पिछली बार के दौरे से अलग चुनौती होगी.’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए आप चाहोगे कि विराट कोहली (Virat Kohli) अपने गेंदबाजों को भी बेहतरीन तरह से तैयार करें क्योंकि गेंदबाज ही हैं जो आपको टेस्ट मैचों में जीत दिलाते हैं.’पिछली बार 2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की थी लेकिन तब ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्मिथ और वॉर्नर शामिल नहीं थे.
TRENDING NOW
‘तब कोहली का पहला या दूसरा दौरा था’
भारत (Indian Cricket Team) की 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके गंभीर ने कहा कि इस बार मेहमान टीम के लिए चुनौती अलग होगी. उन्होंने कहा, ‘कोहली का वो पहला दौरा था, या फिर दूसरा दौरा था, लेकिन इस बार वह इसके लिए तैयार होंगे क्योंकि यह अलग चुनौती होगी, इस बार डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में शामिल हैं.’
