- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir: India’s World Cup squad lacks an extra pacer
भारत के विश्व कप स्क्वाड में एक तेज गेंदबाज की कमी: गौतम गंभीर
हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गौतम गंभीर पूर्व दिल्ली से चुनाव में खड़े हुए हैं।
Published On May 15, 2019, 04:22 PM IST
Last UpdatedMay 15, 2019, 04:22 PM IST
गौतम गंभीर © Getty Images (File Photo)
गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम में एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को और सहयोग चाहिए। आप कह सकते हैं कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विजय शंकर कमी पूरी कर सकते हैं लेकिन मैं आश्वस्त नहीं हूं। आखिर में टीम संयोजन सही रखना अहम है।’’
विश्व कप विजेता बल्लेबाज ने सीएट क्रिकेट रेटिंग अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2019 में अपने संबोधन के दौरान कहा। गंभीर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
टीवी पर विश्व कप देखकर दुखी होंगे जोश हेजलवुड
विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ये अच्छा टूर्नामेंट होगा क्योंकि सभी टीमें एक दूसरे से खेलेंगी। इस फॉर्मेट से हमें सही विश्व चैंपियन मिलेगा और मुझे लगता है कि आईसीसी को आगे भी यही फॉर्मेट रखना चाहिए।’’ टूर्नामेंट में प्रमुख टीमों के बारे में पूछने पर उन्होंने भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का नाम लिया ।
क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय विश्व कप टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी है। दो बार की विजेता भारतीय टीम पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी।
Also Read
IND vs SL: 'हमें हर सवाल और हर जवाब के लिए तैयार रहना है', गंभीर की टीम इंडिया को नसीहत
Also Read
रयान टेन डोशेट ने छोड़ा टीम इंडिया के सहायक कोच का पद, KKR में हो सकती है वापसी
Also Read
श्रीकांत ने उठाए गौतम गंभीर पर सवाल, बोले 'फिर भारत जीत जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी'