add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

गंभीर की लीडरशिप में...टीम इंडिया के हेड कोच के समर्थन में उतरा दिग्गज खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, वह अभी इस टीम के साथ जुड़ ही रहा है, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह अपनी प्रतिभा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 20, 2025 9:33 PM IST

Brendon McCullum on Gautam Gambhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 से हार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की 1-3 से हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर निशाने पर हैं. फैंस के अलावा कई एक्सपर्ट ने भी उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इस बीच टीम इंडिया के हेज कोच को न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम का समर्थन मिला है. उन्होंने गौतम गंभीर को उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता करार दिया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम निकट भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के बाद सभी प्रारूपों में भारत के मुख्य कोच का पद संभालने वाले गंभीर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गहन जांच से गुजरना पड़ रहा है. लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के अपने पूर्व साथी के बारे में कहा कि वह अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया है: मैकुलम

कोलकाता में मैकुलम ने संवाददाताओं से कहा, मैंने गौतम गंभीर के साथ काम किया है और वह उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता हैं, इससे पहले भी जब उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी गई तो उन्होंने उसे बहुत अच्छी तरह से निभाया और बेहतर परिणाम हासिल किए. उन्होंने कहा, वह अभी इस टीम के साथ जुड़ ही रहा है, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह अपनी प्रतिभा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, और फिर हमें (इंग्लैंड को) उनसे मुकाबला करने के लिए नया तरीका ढूंढना होगा क्योंकि उनकी खेल की शैली भी हमारी तरह ही है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में होगा. इस मैच के लिए गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारत की युवा टीम कोलकाता पहुंच चुकी है. इस सीरीज में भी गौतम गंभीर के प्रदर्शन पर नजरें होगी.