• Home
  • News
  • gautam gambhir is jealous from virat kohli success says former pak batter ahmed shahzad

विराट कोहली से जलते हैं गौतम गंभीर- पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीब दावा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का दावा है कि विराट कोहली की कामयाबी से गौतम गंभीर को जलन होती है. उन्होंने कहा कि कोहली एक सुपर स्टार हैं और गंभीर ने किया वह सही नहीं है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 29, 2023, 10:16 AM IST

Published On Jun 29, 2023, 10:16 AM IST

Last UpdatedJun 29, 2023, 10:16 AM IST

Virat Kohli, Gautam Gambhir, Virat Kohli-Gautam Gambhir fights, Virat Kohli Gautam Gambhir, Virat Kohli Gautam Gambhir fight video, Ahmed Shehzad, Naveen ul Haq, Gautam Gambhir,Gautam Gambhir news,Gautam Gambhir age,Gautam Gambhir updates,Gautam Gambhir runs,Gautam Gambhir records,Virat Kohli,Virat Kohli news,Virat Kohli age,Virat Kohli updates,Virat Kohli runs,Virat Kohli records,Cricket News,IPL 2023,IPL 2023 Fight,IPL Fights,Pakistan Cricketer

Virat and Gambhir (credit: Twitter)

‘गौतम गंभीर विराट कोहली से जलते हैं…’ यह कहना है पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद का. शहजाद कोहली के फैन हैं और उनकी इस बात ने नया विवाद शुरू कर दिया है. शहजाद का कहना है कि गंभीर ने आईपीएल में जो किया वह उनकी ईर्ष्या का ही प्रमाण है. विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्ते अच्छे तो नहीं कहे जा सकते. दोनों के बीच तल्खियां रह-रहकर सामने आ ही जाती हैं. IPL 2023 में भी दोनों के बीच काफी गर्मागर्म बहस हो गई थी. दोनों के बीच झगड़े को लेकर फैंस भी काफी निराश हुए थे. 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले के बाद कोहली और गंभीर आमने-सामने आ गए थे. बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज और लखनऊ के मेंटॉर के बीच बहुत ज्यादा गर्मी देखी गई थी.

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच में भी बहुत लड़ाई देखी गई थी. हालांकि जब गंभीर से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब दिया था. गंभीर ने न्यूज18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उनकी विराट से कोई निजी लड़ाई नहीं. यह मैदान पर हुई बहस है और वहीं तक सीमित रहती है. मैदान की लड़ाई, प्रतिस्पर्धा और बहस वहीं तक रहती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शहजाद ने नादिर अली के पॉडकास्ट में कहा, ‘जो मैंने देखा वह वाकई काफी दुख देने वाला था. विराट कोहली और अफगानिस्तान के खिलाड़ी (नवीन-उल-हक) के बीच जो हुआ उसे मैं समझ सकता हूं. ऐसा होता है, लेकिन मुझे यह समझ नहीं आया कि आखिर गंभीर ने अपने देश के खिलाड़ी को टारगेट क्यों किया, वह जो अभी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है. उन्होंने कोहली के साथ जो व्यवहार किया वह सही नहीं था. दर्शक के नाते हमारी भावनाएं आहत हुईं और इस जवह से हमारी भावनाएं बदल गईं. ऐसा लगा कि जैसे गंभीर ने यह सब ईर्ष्या के चलते किया है. आईपीएल एक ब्रांड है और अगर किसी भारतीय सुपरस्टार को कुछ कहा जाता है जो इस सूरत में नवीन की ओर से कहा गया है तो ऐसा लगता है कि ड्रेसिंग रूम में नफरत का माहौल है. तभी किसी खिलाड़ी में बदतमीजी करने का आत्मविश्वास आता है.’

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick