- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir lashes out at Shahid Afridi over Kashmir tweet
कश्मीर पर टिप्पणी करने को लेकर गंभीर ने आफरीदी को जमकर लताड़ा
आफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी
Published On Aug 29, 2019, 09:52 AM IST
Last UpdatedAug 29, 2019, 09:52 AM IST
Shahid Afridi with Gautam Gambhir
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा करने की बात कहने पर उन्हें फटकार लगाई है।
पढ़ें: आदित्य वर्मा ने CoA को पत्र लिखकर बिहार में एडहॉक समिति की मांग की
भारत सरकार ने हाल में राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाया है जिसके बाद आफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और इस बात को जाहिर करने के लिए वह नियंत्रण रेखा का दौरा करेंगे।
गंभीर ने ट्वीट किया, ‘साथियों, इस फोटो में शाहिद आफरीदी, शाहिद आफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद आफरीदी को, शाहिद आफरीदी को शर्मिदा करने के लिए क्या करना चाहिए ताकि इसमें कोई शक न रह जाए कि शाहिद आफरीदी ने बड़ा होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन किंडरगार्डन ऑर्डर कर रहा हूं।’
Guys, in this picture Shahid Afridi is asking Shahid Afridi that what should Shahid Afridi do next to embarrass Shahid Afridi so that’s it’s proven beyond all doubts that Shahid Afridi has refused to mature!!! Am ordering online kindergarten tutorials for help @SAfridiOfficial pic.twitter.com/uXUSgxqZwK
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 28, 2019
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की थी कि कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके देश में हर सप्ताह 30 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें: शेन वॉर्न ने लियोन के मजाक उड़ाने वाले मैट प्रायर को जमकर लताड़ा
आफरीदी ने बुधवार को टवीट किया, ‘प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद (मुहम्मद अली जिन्ना की मजार) पर उपस्थित रहूंगा।’
उन्होंने कहा, ‘कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। छह सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाऊंगा।’
आफरीदी ने इससे पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की थी।