• Home
  • News
  • gautam gambhir lashes out on the team after lucknow super giants lost to gujarat titans in ipl 2022 watch video

'हम ऐसे कमजोर नहीं दिख सकते', गुजरात टाइटंस से शर्मनाक हार के बाद टीम पर भड़के लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर

गुजरात के सामने लखनऊ के बल्लेबाज काफी लचर नजर आए। गेंदबाजों ने 144 के स्कोर पर गुजरात को रोक लिया लेकिन बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। टीम सिर्फ 82 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

Edited By : Bharat Malhotra |May 11, 2022, 08:57 AM IST

Published On May 11, 2022, 08:57 AM IST

Last UpdatedMay 11, 2022, 08:57 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही गुजरात आईपीएल 2022 के प्लेऑफ (IPL 2022 Playoffs) के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली पहली टीम बन गई है। 62 रन से मिली इस करारी हार के बाद लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बहुत नाराज दिखे। गंभीर का मानना था कि टीम आज कमजोर नजर आई। उन्होंने कहा कि आईपीएल जैसे इस टूर्नमेंट में कमजोरी की कोई गुंजाइश नहीं है। गंभीर का मानना था कि लखनऊ की टीम ने खेल की समझ नहीं दिखाई।

गंभीर ने कहा, ‘हारने में कोई बुराई नहीं है। एक टीम जीतेगी, एक टीम हारेगी। लेकिन हार मान जाना बहुत गलत है। आज मुझे लगता है कि हमने लड़ाई नहीं लड़ी। हम कमजोर नजर आए। और ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल जैसे टूर्नमेंट में कमजोर नजर आने की कोई गुंजाइश नहीं है। और यही समस्या मुझे नजर आई। हमने इस टूर्नमेंट में टीमों को हराया है और इस टूर्नमेंट में हम बहुत अच्छा खेले हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आज हमारे पास खेल की समझ नहीं थी। जो बहुत ज्यादा जरूरी थी।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गंभीर ने कहा, ‘मैं जानता हूं उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हम उम्मीद करते हैं कि वे अच्छी गेंदबाजी करें। वह विश्वस्तरीय टीम है। उसके पास विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। आप अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं। और हम चाहते हैं कि टीमें हमें चुनौतियां दें। और इसी वजह से तो हम खेलते हैं। हम चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं। आखिर इसी वजह से तो हम प्रैक्टिस करते हैं।’

लखनऊ के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और गुजरात को चार विकेट पर 144 के स्कोर पर रोक लिया। इसके बाद टीम की बल्लेबाजी असफल रही। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम 13.5 ओवर में 82 रन पर ऑल आउट हो गई।

गुजरात के लिए लेग स्पिनर राशिद खान ने 24 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं यश दयाल ने 24 रन और आर. साई किशोर ने सात रन देकर दो विकेट हासिल किए।

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick