- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir named Delhi’s captain for Vijay Hazare Trophy
ओपनर गौतम गंभीर की बतौर कप्तान टीम में वापसी, रिषभ पर भी होगी नजर
दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ करेगी।
Published On Sep 15, 2018, 08:11 PM IST
Last UpdatedSep 15, 2018, 08:11 PM IST
Gautam Gambhir © Getty images
भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए अनुभवी सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की बतौर कप्तान वापसी हो रही है। गंभीर से 2016-17 में दिल्ली टीम की कप्तानी छिन ली गई थी लेकिन फिर गंभीर आगामी विजय हजारे (2018-19) ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
26 साल के बल्लेबाज ध्रुव शौरी टीम के उप कप्तान होंगे। दिल्ली टीम में युवा विकेटकीपर रिषभ पंत, उन्मुक्त चंद और नवदीप सैनी भी शामिल हैं। इशांत शर्मा ने 2017-18 में टीम की कमान संभाली थी।
इस बार इशांत शुरू के 3 मैचों में नहीं खेलेंगे। दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन में दिल्ली की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले मिलिंद कुमार को स्टैंड बाई के रूप में रखा गया है जबकि उन्मुक्त अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं।
DDCA TEAM FOR VIJAY HAZARE TROPHY-2018 pic.twitter.com/pucEqwQ620
— DDCA (@delhi_cricket) September 15, 2018
पिछले साल दिल्ली की कमान प्रदीप सांगवान ने संभाली थी। दिल्ली की टीम ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही और वो ग्रुप स्तर से अगले दौर में क्वालीफाई करने में असफल रही। दिल्ली ने पिछले साल तीन मैच जीते थे और इतने ही मैचों में उसे हार मिली थी।
शानदार फॉर्म में हैं ध्रुव शौरी
बल्लेबाज ध्रुव शौरी इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले 4 प्रतिस्पर्धी मैचों में 101,97,45,93,40 और 18 रन का स्कोर किया था। हाल में उन्होंने इंडिया ब्लू को दलीप ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें से पिछली तीन पारी उन्होंने प्रथमश्रेणी मैच यानी दलीप ट्रॉफी में खेली थी।
रिषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं शतक
20 साल के विकेटकीपर रिषभ पंत ने हाल में इंग्लैंड में ओवल टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था। पंत ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 114 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
टीम इस प्रकार है-
गौतम गंभीर (कप्तान), ध्रुव शौरी (उप कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), उन्मुक्त चंद, नितिश राणा, हिम्मत सिंह, मनन शर्मा, पवन नेगी, हितेन दलाल, ललित यादव, नवदीप सैनी, गौरव कुमार, कुलवंत खेजरोलिया, सिमरजीत सिंह, प्रांशु विजयरान।
दिल्ली का कार्यक्रम :
20 सितंबर को सौराष्ट्र से, 21 सितंबर को हैदराबाद से, 24 सितंबर को उत्तर प्रदेश से, 26 सितंबर को ओड़िशा से, 28 सितंबर को केरल से, दो अक्तूबर को आंध्र प्रदेेेेश से, चार अक्तूबर को मध्यप्रदेश से
और आठ अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से होगा।