• Home
  • News
  • Gautam Gambhir not happy with Rishabh pant’s performance in Southampton Test

'बनाया जा सकता था 245 का लक्ष्‍य, पंत ने नहीं उठाई जिम्‍मेदारी'

साउथम्‍पटन टेस्‍ट में 60 रन से भारत को मिली हार। इंग्‍लैंड ने बनाई 3-1 से अजेय बढ़त।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2018, 04:09 PM IST

Published On Sep 03, 2018, 04:09 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2018, 04:09 PM IST

Rishabh Pant Getty Image

Rishabh Pant © Getty Image

साउथम्‍पटन टेस्‍ट में 60 रनों से हार के साथ मेजबान इंग्‍लैंड ने टेस्‍ट सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इंग्‍लैंड की धरती पर ये लगातार तीसरी सीरीज हार है। भारत को जीत के लिए इंग्‍लैंड ने 245 रनों का लक्ष्‍य मिला था। भारतीय टीम महज 184 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम के सदस्‍य रहे गौतम गंभीर का मानना है कि साउथम्‍टन में टीम इंडिया की हार परेशान करने वाली है। भारतीय बल्‍लेबाजों ने गैर जिम्‍मेदारी से क्रिकेट खेला। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान गंभीर ने रिषभ पंत का जिक्र करते हुए कहा, “पंत ने 12 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्‍हें मोइन अली ने अपना शिकार बनाया। उन्‍हें इस तरह के शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गौतम गंभीर ने कहा, “इस तरह की विकेट पर 245 रनों का लक्ष्‍य चेज किया जाना चाहिए था। विकेट इतनी बुरी नहीं थी जितनी वो लग रही थी। विकेट तेज गेंदबाजों के नजरिए से काफी अच्‍छी थी। विराट कोहली और अजिंक्‍य रहाणे ने शानदार बल्‍लेबाजी की। रिषभ पंत जब मैदान पर था तो 90 रनों का लक्ष्‍य चेज किया जा सकता था। आप साहसी शॉट लगा सकते हो लेकिन पंत इस मैच में इससे अच्‍छा विकल्‍प चुन सकता था।”

गंभीर ने कहा, “मोइन अली भारत के लिए बड़ा खतरा रहा, लेकिन विराट और रहाणे ने उन्‍हें अच्‍छे से खेला। जीत का क्रेडिट पूरी तरह से इंग्‍लैंड को जाता है। वो पूरी तरह से भारतीय टीम से अच्‍छा खेले।”

Editor's Pick