- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir proposes to rename Yamuna Sports Complex in Delhi after Arun Jaitley
'यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम DDCA केे पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम हो'
पूर्व ओपनर और वर्तमान में सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मांग की है
Published On Aug 27, 2019, 10:13 AM IST
Last UpdatedAug 27, 2019, 10:13 AM IST
Gautam Gambhir @ians
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर करने की मांग की है।
पढ़ें: विनायक सामंत फिर बने मुंबई सीनियर टीम के कोच
गंभीर ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मांग की है कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर किया जाना चाहिए।
गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अरुण जेटली के लिए हम सभी के मन में सम्मान है। हम चाहते हैं कि वह हमारे दिलों में हमेशा रहें। इसलिए मैं प्रिय नेता के सम्मान में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम बदलकर अरुण जेटली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रखे जाने का प्रस्ताव रख रहा हूं।’
पढ़ें: करुण नायर की 166 रन की पारी के बावजूद मैच ड्रॉ
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त को निधन हो गया था। जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके थे।