दिल्ली- पंजाब रणजी मैच में गंभीर और युवराज पर होगी निगाह
चोटिल होने के कारण हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल पाने वाले सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
Published On Nov 28, 2018, 09:22 AM IST
Last UpdatedNov 28, 2018, 09:22 AM IST
Gautam Gambhir @IANS
दिल्ली और पंजाब के बीच आज से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में युवराज सिंह इस राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के 2018-19 सत्र में पहली बार खेलते हुए दिखेंगे। वहीं दिल्ली की टीम में पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की वापसी हो रही है।
युवराज की वापसी से पंजाब को मजबूती मिली है जो पहले दो मैचों में आंध्र और मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने में नाकाम रहा था।
भारत की तरफ से जून 2017 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज पंजाब के हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
युवा खिलाड़ी शुभमान गिल इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। पंजाब की तरफ से दिल्ली भी इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा। उसने इससे पहले हैदराबाद और हिमाचल के खिलाफ अपने मैच ड्रा खेले। नितीश राणा की अगुवाई वाली टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहली बार में बढ़त हासिल नहीं कर पायी थी।
चोटिल होने के कारण हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल पाने वाले सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर वापसी करने के लिए तैयार हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भारत ए टीम के साथ होने के कारण इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।