add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

गंभीर ने लगाई भारतीय बल्लेबाजों को लताड़, बोले- AUS सीरीज से पहले करना चाहिए था ये काम

मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे वह संघर्ष करते ही नजर आए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - March 10, 2023 1:01 PM IST

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की तैयारी के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैचों में भाग लेने के बारे में सोचना चाहिए था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच महज 2 दिन और एक सेशन के भीतर समाप्त हो गया. इस मुकाबले में कंगारू स्पिनरों ने भारत को पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 163 रनों पर समेट दिया. पहली पारी में 197 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने आसानी से 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा कि एक महत्वपूर्ण सीरीज से पहले रेड-बॉल क्रिकेट खेलना बहुत मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले दो टेस्ट में संघर्ष किया क्योंकि उन्होंने इस दौरे पर कोई भी अभ्यास मैच नहीं खेला था.

गौतम गंभीर ने कहा, “भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने चाहिए थे. हालांकि, उन्हें सिर्फ तैयारी के लिए ये मैच नहीं खेलने चाहिए थे. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप 20 दिन का कैंप आयोजित करते हैं या नेट्स में बल्लेबाजी करते हैं, ”गौतम गंभीर ने कहा।

TRENDING NOW

गंभीर ने कहा, “अभ्यास मैच नहीं खेलने की अपनी मानसिकता के कारण ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैचों में संघर्ष कर रहा था। यह एक नकारात्मक मानसिकता है। यही बात भारतीय बल्लेबाजों पर लागू होती है। एक महत्वपूर्ण सीरीज से पहले रेड-बॉल क्रिकेट खेलना बहुत महत्वपूर्ण है.”

मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाजों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे वह संघर्ष करते ही नजर आए हैं. पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले कप्तान रोहित के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में स्पिनर अक्षर पटेल हैं जिन्होंने 4 मैचों में 92 के औसत से 185 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित 207 रन अभी तक इस सीरीज में बना चुके हैं.