विराट की सचिन से तुलना पर भड़के गंभीर, बोले- पुराने समय में रन बनाना मुश्किल था

गौतम गंभीर ने श्रीलंकाई गेंदबाजी की आलोचना की जिसकी वजह से भारतीय बल्लेबाज 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 10, 2023, 08:47 PM IST

Published On Jan 10, 2023, 08:47 PM IST

Last UpdatedJan 10, 2023, 08:47 PM IST

Twitter

विराट कोहली ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में अपना 45वां वनडे शतक जड़ साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत की। इस शतक के दम पर कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के एक देश में 20 शतक लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। विराट कोहली ने पिछले महीने चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में अपने शतक के सूखे को समाप्त किया और ठीक एक महीने बाद श्रीलंका के खिलाफ अपना लगातार दूसरा वनडे शतक जड़ दिया।

कोहली अब वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने से अब 4 शतक दूर हैं। ऐसे में कोहली की सचिन से तुलना होना लाजिमी है। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की कोहली और सचिन के बीच तुलना पर राय थोड़ा अलग है। गंभीर ने कोहली के 45 वनडे शतक का लोहा माना लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सचिन के युग में रन बनाना मुश्किल था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गंभीर, जिन्होंने अपने खेल करियर के दौरान महान सचिन तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था, ने माना कि सचिन के युग में रन बनाना कठिन था क्योंकि उस समय फील्डिंग नियम बल्लेबाजों के लिए आज की तरह अनुकूल नहीं थे। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “आप विराट की तुलना सचिन से नहीं कर सकते। सचिन के जमाने में 30 गज के दायरे में 5 खिलाड़ी नहीं होते थे।”

गंभीर ने श्रीलंकाई गेंदबाजी की भी आलोचना की जिसकी वजह से भारतीय बल्लेबाज 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहे। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही सामान्य गेंदबाजी थी। भारतीय बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने बहुत सारे रन बनाए। रोहित और कोहली, शुभमन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने सारे रन बनाने की क्षमता रखते हैं। और यह आसान था।” गंभीर ने पहली पारी के बाद कहा, “आज रोहित और शुभमन रन बना रहे थे। यह मेरे लिए आश्चर्य की बात थी। आपको लगातार बने रहना होगा और श्रीलंका की गेंदबाजी मेरे लिए बहुत निराशाजनक थी।”

Editor's Pick