T20 World Cup 2024: BCCI ने मानीं शर्तें, गौतम गंभीर का टीम इंडिया का कोच बनना हुआ तय
T20 World Cup 2024: BCCI ने मानीं शर्तें, गौतम गंभीर का टीम इंडिया का कोच बनना हुआ तय
गौतम गंभीर का टीम इंडिया का कोच बनना तय हो गया है. गंभीर की शर्त मान ली गई है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - June 17, 2024 3:02 PM IST
Gautam Gambhir team india coach
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का टीम इंडिया का अगला कोच (Team India Coach) बनने की राह साफ हो गई है. जल्द ही इस बात का ऐलान भी हो सकता है. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बाद गंभीर के टीम इंडिया का कोच (Team India Coach) बनने की बात काफी समय से चल रही है. और अब इस पर मुहर लग चुकी है.
हिंदी अखबार दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक 13 जून को ही गंभीर का नाम पक्का किया जा चुका है. और अब बस औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है. गंभीर को नई जिम्मेदारी देने का फैसला पहले ही किया जा चुका है. और इस रिपोर्ट में यह भी कहा है कि बीसीसीआई ने यह तय कर लिया है कि द्रविड़ के बाद गंभीर को ही टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गंभीर को अपनी मर्जी का सपॉर्ट स्टाफ भी चुनने की आजादी होगी. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच फिलहाल विक्रम राठौड़ हैं. इसके अलावा पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी और टी. दिलीप को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है.
रवि शास्त्री की कोचिंग के दौरान संजय बांगड़ की जगह विक्रम राठौड़ बैटिंग कोच बने थे. द्रविड़ ने बैटिंग कोच तो राठौड़ को ही रहने दिया जबकि गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के तौर पर वह अपनी पसंद की टीम लेकर आए.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद समाप्त हुआ था लेकिन उन्हें एक साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया गया.
TRENDING NOW
दो जून को अबू धाबी में हुए एक टीम इवेंट में गंभीर ने टीम इंडिया का कोच बनने की अपनी इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद ही इन बातों को और हवा मिलने लगी थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मेंटॉर टीम इंडिया का अगला कोच बन सकता है. गंभीर की मेंटॉरशिप में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताबप जीता था.
गंभीर ने कहा था, ‘मैं भारतीय टीम की कोचिंग करना जरूर पसंद करूंगा. अपनी राष्ट्रीय टीम की कोचिंग करने से बड़ी कोई बात नहीं होती. आप 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं और दुनियाभर में करते हैं.’ इससे पहले सौरभ गांगुली भी गंभीर के नाम की वकालत कर चुके हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.