- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Gautam Gambhir target Sunil gavaskar and Virendra sehwag for tobacco Add
आप अपने काम से ही पहचाने जाते हैं, सहवाग- गावस्कर पर क्यों भड़के गौतम गंभीर ?
गौतम गंभीर ने टीवी चैनल पर बातचीत में दोनों दिग्गजों की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ पैसा कमाना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए.
Published On Jun 12, 2023, 07:01 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2023, 07:01 PM IST
Gautam Gambhir (Photo-twitter)
भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इन दोनों दिग्गजों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अपने काम से पहचाने जाते हैं, नाम से नहीं. गौतम गंभीर ने सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के पान-मसाला विज्ञापन को लेकर उन पर निशाना साधा है.
सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग हाल ही में पान- मसाला विज्ञापन में एक साथ नजर आए थे. गौतम गंभीर ने टीवी चैनल पर बातचीत में इसकी आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ पैसा कमाना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, पैसा कमाने के लिए कई तरीके हैं, जरुरी नहीं है कि पान-मसाला का विज्ञापन किया जाए.
गौतम गंभीर ने लोगों से कहा कि आप अपना रोल मॉडल बुद्धिमानी से चुनिए. गंभीर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें 20-30 करोड़ रुपए तक ऑफर हुआ था, मगर उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वह तंबाकू और पान-मसाला का प्रचार नहीं करेंगे. इसी वजह से वह रोल मॉडल्स है और हमें ऐसे ही रोल मॉडल की जरुरत है.
उन्होंने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले हस्तियों से कहा कि आप युवाओं के रोल मॉडल हैं, आपके अंदर इस तरह का साहस होना चाहिए कि आप ऐसे विज्ञापन को ठुकरा दें. आपका नाम नहीं काम ज्यादा मायने रखता है और इसी से आप पहचाने जाते हैं.